
आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 सितंबर। सोमवार को महंथ महादेवानंद महिला महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई 1और 2 द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इकाई 1 की कार्यक्रम पदाधिकारी डा स्मृति चौधरी और इकाई 2 की कार्यक्रम पदाधिकारी डा सुधा निकेतन रंजनी की देखरेख में सफलतापूर्वक संचालित हुआ।मंच संचालन खुशी और अल्पना ने किया।
सर्वप्रथम मंचासीन सभी गणमान्य विद्वजनों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कोमल कुमारी द्वारा दीप प्रज्वलन गान की प्रस्तुति दी गई। हिंदी विभाग की छात्राओं जूही, जागृति,अंजलि , निधि, प्राची प्रिया ने महाविद्यालय गीत एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। तत्पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य व अतिथियों का स्वागत पुस्तक व पौधा भेंट कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य प्रो नरेंद्र प्रताप पालित ने अपने स्वागत भाषण में अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इन्होंने बताया कि राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर साक्षरता का दर कम है, अभी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा का दर बढ़ाना अति आवश्यक है।यानी शिक्षा में और सुधार की जरूरत है। शिक्षा ही सबसे उत्तम प्रगति का आधार है। बिहार का साक्षरता दर सबसे कम ,पुरुष में 71.20 % तो महिलाओं में 51.50 है।उन्होंने दर बढ़ाने के लिए शिक्षा का अधिक प्रचार – प्रसार करें करना होगा। तभी विकसित समाज और विकसित राज्य और विकासशील राष्ट्र की परिकल्पना पूर्ण होगी।
डा स्मृति चौधरी ने कहा कि साक्षरता कोई फूल नहीं जो अपने लिए तोड़ लिया व सजा लिया बल्कि एक बीज है जो शिक्षा को फैलाने का काम करता है। उन्होंने ईश्वर चंद्र विद्यासागर व अन्य उदाहरण प्रस्तुत कर अपनी बात रखी। इसके बाद मोहम्मद अली मुल हक ने शिक्षा के लिए तकनीक के ज्ञान को आज के लिए जरूरी बताया। डिजिटल साक्षरता विजन 2050 पर विस्तार से बताया। उन्होंने एआई टूल्स किस प्रकार कार्य करता है, साइबर सुरक्षा, साइबर बुलिंग, ऑनलाइन अपराध आदि के बारे में सबको सजग रहने की सलाह दी।
हिंदी विभाग की छात्रा जूही कुमारी ने भोजपुरी भाषा में साक्षरता के महत्व पर एक मधुर गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद दिनकर शर्मा द्वारा प्रेमचंद की कहानी ‘बड़े भाई साहब ‘ का एकल नाट्य का सफल मंचन किया गया जो काफी सराहनीय रहा।
कार्यक्रम के अंत में NSS ईकाई- 2 व हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सुधा निकेतन रंजनी ने महाविद्यालय के प्राचार्य, अतिथियों , सभी शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी , छात्राओं व मीडियाकर्मियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।
