RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

ग्रीष्मकालीन अवकाश में इंटर्नशिप का प्रशिक्षण देने हेतु बैठक आयोजित!आने वाली कठिनाइयों का निराकरण होगा:प्रो विकास चंद्र समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 26 मई। 26 मई को केन्द्रीय युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय, नयी दिल्ली के सचिव महोदया ने सभी राज्यों के नेहरू युवा केन्द्र तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की एक संयुक्त बैठक औन लाईन आयोजित की। यह बैठक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की युवाओं के ग्रीष्मकालीन गरमी की छुट्टियों में उन्हें प्रशिक्षण देने को है।
यह इन्टर्नशीप विभिन्न आयामों में जिला स्तर पर जिला नेहरू युवा केन्द्र करेंगे। इसमें युवाओं को जोड़ने हेतु एक पोर्टल दिया गया है जिसके माध्यम से राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारियों की निगरानी स्वयं सेवकों को पंजीकृत किया जाएगा।तत्पश्चात कार्यक्रम पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों की स्वीकृति रा से यो के क्षेत्रीय निदेशक करेंगे।यह सूची ईकाई ही नहीं राष्ट्र स्तर पर भी उपलब्ध रहेगी। राष्ट्रीय सेवा योजना के बिहार झारखंड के क्षेत्रीय निदेशक श्री उपाध्याय के निर्देश का अनुपालन करते हुए वीर कुंवर सिंह विश्व विद्यालय, आरा के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डाक्टर विकास चन्द्र ने उनके साथ इस बैठक में युवाओं को पोर्टल पर जुड़ने में आ रही कठिनाइयों से अवगत कराया।आयोजन के पदाधिकारियों ने इन कठिनाइयों को शीघ्र ही दूर करने का विश्वास दिलाया।

Related posts

जिला स्तरीय स्टीयरिंग – सह-मॉनीटरिंग कमिटी की बैठक संपन्न!मध्याहन भोजन का हो समय समय पर मॉनीटरिंग:उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता

rktvnews

भोजपुर:कवि डॉ जनार्दन मिश्र को साहित्य सेवा के लिए मिला डॉ सच्चिदानंद सिन्हा सम्मान।

rktvnews

राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2023 के लिए आवेदन आमंत्रित; अंतिम तिथि, 31.05.2023

rktvnews

सत्र के पहले दिन रोटरी क्लब आरा के 20 सदस्यों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान!पीड़ितों की सेवा क्लब की प्राथमिकता:रो०संजीव गुप्ता

rktvnews

सहकारिता मंत्री ने चित्तौड़गढ़ में किया महंगाई राहत कैम्प का निरीक्षण।

rktvnews

जिलाधिकारी ने टेराकोटा कार्य में संलगन्न प्रशिक्षणार्थियों के कार्यों का किया अवलोकन।

rktvnews

Leave a Comment