RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

बिहार:भोजपुर:बिहार बॉक्सिंग में भोजपुर लहरा रहा विजय पताका।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 अक्टूबर। बिहार राज्य बालक बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता अं,14,17,19,खेल परिषद कंकड़बाग पटना में दिनांक 14 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक आयोजित है। जिसमें उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय पैगा के शैक्षणिक प्रभारी अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में भोजपुर बॉक्सिंग टीम ने राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रथम दिन से ही विजय का सफर जारी है। बताते चले कि प्रशिक्षक रमेश कुमार यादव एवं शिक्षक जितेंद्र के मेहनत एवम लगन का परिणाम ही प्रतिभागियों द्वारा विजय के रुप में दिख रहा। बिहार के छोटे छोटे गांव से सफर शुरु करके बालक एवं बालिका राज्य स्तर पर अपने हौसला एवं आत्मविश्वास को परिणाम के रूप में बदला।
जिसकी शुरुआत अंडर 19 बालक भोजपुर vs कटिहार में तेज़प्रताप सिंह ने भोजपुर को विजय बनाया। वहीं जान्हवी कुमारी अंडर 19 बालिका वर्ग में भोजपुर vs भागलपुर में भोजपुर को जिताया।इस क्रम में भगवान जी पांडेय भोजपुर vs औरंगाबाद, आकाश कुमार भोजपुर vs शेखपुरा में भोजपुर को जीत दिला कर अंडर 17 बालक में भोजपुर का गौरव बढ़ाया। अंडर 17 बालिका वर्ग में खुशबू कुमारी भोजपुर vs नवादा, अंजु कुमारी भोजपुर vs कटिहार में भोजपुर को जीत दिलाई।अंडर 14 बालक में विरु कुमार,गौरव कुमार ने बाजी मारी। तीन दिवसीय खेल अभी जारी है। शिक्षक, अभिभावक, प्रशिक्षक रमेश कुमार यादव एवं भोजपुर बॉक्सिंग टीम के टीम प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने जीत को जारी रखने की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।मुक्केबाजी सचिव रवि रंजन सिंह भोजपुर के प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दीं।

Related posts

उद्योग मंत्री ने किया बानसूर उप जिला अस्पताल में करीब 30 करोड रूपये की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास।

rktvnews

जादवपुर फिर लड़ाई के मैदान में — झुकेंगे नहीं

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “पशु सेवा रथ” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

rktvnews

भोजपुर:सच्चे समाजसेवी को मिला है टिकट ,प्रचंड बहुमत से बनेगी एनडीए की सरकार : अश्वनी चौबे

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने की आईसीडीएस निदेशालय अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक।

rktvnews

बढ़ता पर्यटन ‘जम्मू-कश्मीर में बदलाव’ का एक जीवंत उदाहरण: डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

Leave a Comment