RK TV News
खबरें
Breaking News

नई दिल्ली:नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर एकता और सुगम्यता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 30 अक्टूबर।राष्ट्रीय एकता दिवस की पूर्व संध्या पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई और राष्ट्र को एकजुट करने में उनके दूरदर्शी प्रयासों का सम्मान किया। इस अवसर पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव वुमलुनमंग वुलनाम ने वरिष्ठ अधिकारियों और मंत्रालय के कर्मचारियों के साथ राजीव गांधी भवन में एकता और अखंडता के मूल्यों को बनाए रखने की शपथ ली।
शपथ समारोह के बाद, ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया, जिसमें मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता और सामूहिक प्रगति के प्रति मंत्रालय के समर्पण को दर्शाता है।
राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देते हुए देशभर में प्रत्येक नागरिक तक, चाहे वह किसी भी क्षेत्र, संस्कृति या भाषा का हो, किफायती और कुशल हवाई यात्रा तक समान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय दृढ़ रूप से प्रतिबद्ध है।

Related posts

प्रधानमंत्री 14 सितंबर को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे।

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 : सी-विजिल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का तेजी से हो रहा निराकरण

rktvnews

शिवानी ने अपनी बहन के साथ खास रिश्ते को किया साझा,‘सत्या-साची’ देख हुई भावुक।

rktvnews

बागपत: जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड बैठक में खराब प्रदर्शन वाले विभागों को किया सचेत।

rktvnews

25 लाख की लागत से चांदगढ़ कुटी में बनाया जाएगा मंगल भवन।

rktvnews

सोना देवी के तृतीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित!गरीबों को कराया गया भोजन

rktvnews

Leave a Comment