आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 01 जनवरी ।आज संदेश प्रखंड के कोरी और रामासांड पंचायत के चिन्हित निर्धन, लाचार मुशहर खाशकर महिलाओं को कंपकपाती ठंड से राहत दिलाने के लिए प्रति वर्ष की भांति इस बार भी कंबल वितरण का कार्यक्रम प्रतिभा खोज समिति कोईलवर प्रखंड के संस्थापक अप्रा जिला नाजीर आनंद मोहन सिन्हा के नेतृत्व में किया गया।नूतन विचार मंच भोजपुर आरा के तत्वावधान में तथा प्रतिभा खोज समिति कोईलवर प्रखंड भोजपुर के सौजन्य से कंबल वितरण का कार्यक्रम हुआ । कार्यक्रम की अध्यक्षता रामेश्वर प्रसाद उर्फ बम पासवान पूर्व मुखिया ने किया जबकि संचालन के एन उपाध्याय और धन्यवाद ज्ञापन सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र पटेल ने किया।
समिति की चर्चा करते हुए श्री सिन्हा ने बताया की समिति की स्थापना 1992मे,जब मैं कोईलवर प्रखंड में सहायक था उसी समय केवल मेधावी और गरीब बच्चों की शिक्षा और चिकित्सा में प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित बच्चों को स्कूल फीस,कापी किताब, ड्रेस बैग आदि,तथा समिति के चिकित्सको से उनका निशुल्क इलाज होता है।श्री सिन्हा ने कहा की मेरी पत्नी प्रभा सिन्हा प्रधानाध्यापिका प्राथमिक विद्यालय गीधा से अ,प्रा, होने पर जीवन भर की जमा पूंजी तेरह लाख रू अनुदानित की जिसके सुद से समिति द्वारा जनहित के कार्य होता है। इसी वर्ष समिति द्वारा डा नवीन कुमार को बेस्ट शिक्षक के लिए एकावन हजार का चेक भोजपुर डीडीसी विक्रम वीरकर द्वारा दिए गए। अन्य कई बच्चों को सहयोग किया जाता है।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए संस्थापक आनंद मोहन सिंहा ने बताया की समिति के कार्यक्रम का खर्च पहले मैं स्वयं करता था। मेरा एक बेटा डा प्रियुष कुमार जो अमेरिका में इंटेल कंपनी में वाईस प्रेजिडेंट है।उसके सौजन्य से कंबल वितरण दूसरा बेटा डॉक्टर प्रतीक के सौजन्य से चिकित्सकीय व अन्य कार्य,तथा पत्नी के सौजन्य से वार्षिक अन्य कार्य होते हैं।मेरा पूरा परिवार शिक्षा चिकित्सा और सामाजिक कार्य में लगा है। आयोजन संकट मोचन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोरी में हुआ जिसमें देवेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, अमरदीप जय,राम पुकार तिवारी ,सुरेंद्र पटेल ,भरत सिंह सहयोगी, सकीना खातून, संजय कुमार आदि की विशेष भूमिका रही। उपस्थित लोगों में कोरी, सुरंगापुर रामासांड , भटौली, बसौरी, पिंजरोई आदि गांव के निवासी रहे।
