RK TV News
खबरें
Breaking News

“आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” के तहत “सेवा का अधिकार सप्ताह” का हुआ भव्य शुभारंभ।

चिनियाँ प्रखंड के बरवाडीह पंचायत समेत पूरे जिले में उमड़ा जनसैलाब।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड)21 नवंबर।झारखंड राज्य के रजत पर्व के अवसर पर जनहित और सुशासन को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल के तहत “आपकी योजना– आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम अंतर्गत ”सेवा का अधिकार सप्ताह” का भव्य शुभारंभ चिनियाँ प्रखंड के बरवाडीह पंचायत में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश यादव के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉलों का उपायुक्त ने निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को जनहित से जुड़े कार्यों को और प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

लाभुकों से संवाद, समस्याओं का समाधान और योजनाओं का लाभ वितरण

शिविर में पहुँचे लाभुकों से उपायुक्त ने सीधा संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनीं तथा त्वरित समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुँचाने के इस प्रयास ने जनता में नई ऊर्जा और विश्वास का संचार किया है।

अन्नप्राशन और गोद भराई रस्म का आयोजन

अन्नप्राशन और गोद भराई जैसी मंगल रस्मों का आयोजन भी हर्षोल्लास के साथ किया गया, जो मां और शिशु के स्वास्थ्य, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में उल्लेखनीय कदम है।

प्रज्ञा केंद्र में अनियमितता पर कड़ी कार्रवाई

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त चिनियाँ प्रखंड के पंचायत भवन, बरवाडीह स्थित प्रज्ञा केंद्र पहुँचे, जहाँ शुल्क विवरणी प्रदर्शित नहीं पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। इस पर तत्क्षण केंद्र का कोड रद्द करते हुए सीएससी मैनेजर कौशल कुमार एवं मनीष कुमार से स्पष्टीकरण मांगा गया।

पूरे जिले में जोरदार सहभागिता,लाभुकों की उमड़ी भीड़

जिले के श्री बंशीधर नगर, गढ़वा, मझीआँव, केतार, सगमा, रमना, रंका सहित सभी प्रखंडों, नगर परिषदों और पंचायतों में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
हर जगह बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने हेतु आवेदन किया। योग्य लाभुकों को मौके पर ही योजना का लाभ भी प्रदान किया गया।
उपायुक्त श्री यादव ने सेवा का अधिकार सप्ताह की महत्ता और जन-कल्याणकारी दृष्टिकोण पर मीडिया प्रतिनिधियों से भी चर्चा की और कार्यक्रम को जनता के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

जन-कल्याण और सुशासन की दिशा में एक प्रभावी कदम

“आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम राज्य सरकार की उन प्राथमिकताओं में से है, जिनके माध्यम से शासन को जनता के द्वार तक पहुँचाने का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरा हो रहा है।
सेवा का अधिकार सप्ताह से न केवल लोगों को योजनाओं की जानकारी मिल रही है, बल्कि उन्हें समय पर, पारदर्शी और सरल सेवा उपलब्ध कराई जा रही है।

Related posts

रामगढ़:प्रमंडलीय आयुक्त,उत्तरी छोटानागपुर, पवन कुमार की अध्यक्षता में हुआ समीक्षा बैठक का आयोजन।

rktvnews

रक्षा संवाददाता पाठ्यक्रम – 2023 का पूर्वी नौसेना कमान, विशाखापत्तनम में शुभारंभ।

rktvnews

केन्द्रीय बजट 2025-26 का सारांश।

rktvnews

भोजपुर:तरारी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा स्पेशल कैंप का किया गया आयोजन।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा देवप्रयाग के कक्षा 10 की परिषदीय परीक्षा 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं हेतु आयोजित भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण 2023 में शामिल छात्रों के दल को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया।

rktvnews

दिल्ली में राष्ट्रीय कृषि छात्र सम्मेलन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की सहभागिता।

rktvnews

Leave a Comment