
RKTV NEWS/पटना ( बिहार)07 सितंबर।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सिवान जिले में 558 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से कुल 9 विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास एवं कार्यारंभ किया। इनमें प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण, रेल ओवरब्रिज का निर्माण तथा विद्युत क्षेत्र की कई योजनाएँ शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और लोगों को सीधा लाभ प्राप्त होगा।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रगति यात्रा के दौरान घोषित सभी योजनाओं को रिकॉर्ड समय में स्वीकृति दी गई है और उनका कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है। राज्य सरकार सभी घोषणाओं को पूरा करने के लिए संकल्पित है।
