RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में रिक्तियां।

RKTVNEWS/नई दिल्ली 24 जुलाई।केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और असम राइफल्स (एआर) में 01 जुलाई 2024 तक कुल स्वीकृत पदों की संख्या 10,45,751 के मुकाबले 84,106 है। रिक्तियों को भरना एक सतत प्रक्रिया है। मंत्रालय यूपीएससी, एसएससी और संबंधित बलों के माध्यम से रिक्तियों को तेजी से भरने के लिए गंभीर कदम उठा रहा है और उठाता रहेगा। यह भी उल्लेखनीय है कि अप्रैल, 2023 से फरवरी, 2024 के बीच 67,345 उम्मीदवारों की भर्ती की गई है। इसके अलावा, 64,091 रिक्तियों को अधिसूचित किया गया है और वे भर्ती के विभिन्न चरणों में हैं। उपरोक्त से यह स्पष्ट है कि सुरक्षा बलों के आकार की तुलना में नगण्य प्रभावी रिक्तियों के साथ, ओवरटाइम का सवाल ही नहीं उठता है।

सरकार ने सीएपीएफ और एआर में रिक्तियों को शीघ्रता से भरने के लिए अन्य बातों के साथ-साथ निम्नलिखित कदम उठाए हैं:-

कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के पद के लिए वार्षिक भर्ती के लिए कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
सामान्य ड्यूटी पदों पर भर्ती के समन्वय के लिए, कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी), उप-निरीक्षक (जीडी) और सहायक कमांडेंट (जनरल ड्यूटी) के पदों पर भर्ती के लिए एक नोडल बल को दीर्घकालिक आधार पर नामित किया गया है।
सभी केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और असम राइफल्स को गैर-सामान्य ड्यूटी संवर्गों में रिक्त पदों पर समयबद्ध तरीके से भर्ती करने के निर्देश जारी किए गए है।
पदोन्नति रिक्तियों को भरने के लिए विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठकों का समय पर आयोजन किया जा रहा है।
भर्ती में तेजी लाने के लिए मेडिकल जांच में लगने वाले समय को कम कर दिया गया है।
कांस्टेबल/जीडी के लिए अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग के लिए कट ऑफ मार्क कम कर दिए गए हैं, ताकि पर्याप्त अभ्यर्थी मिल सकें (विशेषकर उन श्रेणियों में जहां अभ्यर्थियों की कमी देखी गई है)।
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और असम राइफल्स में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी)/राइफलमैन के पद पर भर्ती में भूतपूर्व अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत रिक्तियां आरक्षित करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा, ऊपरी आयु सीमा में रियायत और शारीरिक दक्षता परीक्षण से छूट देने का प्रावधान किया गया है।
यह बात गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्य सभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कही।

Related posts

सारण:प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 1.0 के तहत नगर निगम छपरा अंतर्गत 184 लाभुकों को कराया गया गृह प्रवेश।

rktvnews

FUTAB का आरोप विश्वविद्यालयों द्वारा सरकार को अद्यतन डीए/डीआर मांगें भेजने में ढिलाई बरतने के कारण विश्वविद्यालयों को जून माह का वेतन एवं पेंशन अनुदान मिलने में हो सकती है देरी।

rktvnews

भारत रत्न पण्डित गोविन्द बल्लभ पन्त जी की 136 वी जयंती जनपद के घंटाकरण मे पन्त स्मारक मे धूमधाम से मनाई गई।

rktvnews

भोजपुर:स्वतंत्र भारत के प्रथम बलिदानी थे डॉ मुखर्जी :आचार्य भारतभूषण

rktvnews

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

गढ़वा:शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने हेतु उपायुक्त ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment