
RKTV NEWS अनिल सिंह 05 जून।आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्यमंत्री सचिवालय में “जनता के दरबार में मुख्यमंत्री”कार्यक्रम में शामिल हुए। जिसमे राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे 73 लोगो की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के लिए समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए।
आज “जनता के दरबार में मुख्यमंत्री” में सामान्य प्रशासन विभाग,गृह विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, मद्य निषेध,उत्पाद एवं निबंधन विभाग,निगरानी विभाग,खान एवं भूतत्व विभाग,शिक्षा विभाग,निर्वाचन विभाग,मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग,पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, वित्त विभाग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग,विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग,कला संस्कृति एवं युवा विभाग,श्रम संसाधन विभाग तथा आपदा प्रबंधन विभाग से संबंधित मामलों पर सुनवाई की गई।
जनता दरबार में पश्चिम चंपारण जिले से आए एक फरियादी ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा की मेरे परिवार के एक आदमी की साजिश के तहत हत्या कर दी गई है। केस दर्ज है लेकिन उसके बाद भी किसी तरह की कार्रवाई नही की जा रही है।उसी जिले से आए एक अन्य फरियादी ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा की साइबर क्राइम के तहत उसके सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 80 हजार रुपए उड़ा लिए गए है।मामला दर्ज कराने के बाद भी कोई कार्रवाई नही हो रही है।इसी जिले से आए एक अन्य फरियादी ने कहा की मेरे निजी जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा कर लिया गया है और उसमे कचड़ा फेंका जा रहा है इस संबंध में संबंधित पदाधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इंलोगो की फरियाद सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
लखीसराय से आए एक फरियादी ने कहा की अपने मामलों को लेकर जाने के बाद थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा रही है।इस संबंध में मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया।पुर्णिया जिले से आए फरियादी ने कहा की भू हदबंदी के तहत जमीन का सारा कार्य पूर्ण होने के बाद वर्ष 2013 से अब तक कोई उचित कार्रवाई नही की जा रही है।जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।पुर्णिया के ही एक बुजुर्ग फरियादी ने दबंगों द्वारा जमीन पर कब्जा कर समस्याएं उत्पन्न की जा रही है और शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नही की जा रही।मुख्यमंत्री ने सम्बन्धित विभाग को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया।नवादा जिले के युवक ने गृहरक्षा वाहिनी में कार्यरत अपने पिता की मृत्यु पश्चात परिवार को उपलब्ध होने वाली सुविधाएं नही मिलने का आरोप लगाया और कहा की अनुकम्पा पर नौकरी भी नही मिली है जिसके कारण पूरा परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा है।अररिया जिले के फरियादी ने अपने जमीन की दबंगों द्वारा कब्जे और प्रशासनिक कार्रवाई नही करने की बात कही।गोपालगंज के फरियादी ने अपने निजी जमीन में बींस उनकी सहमति के पुल का निर्माण करने और इस संबंध में शिकायत के बाद भी करारवाई नही होने की बात कही।औरंगाबाद की महिला ने दहेज न देने को लेकर ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किए जाने की गुहार लगाई।मुख्यमंत्री ने विभाग के अधिकारियों को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया।
जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में वित्त वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी,खान एवं भूतत्व मंत्री डॉ रामानंद यादव, मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन मंत्री सुनील कुमार, मुख्य मंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार,मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक आर आर भट्टी, प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ,सचिव अनुपम कुमार,विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह,पटना जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित सम्बन्धित विभागों के अपर मुख्य और प्रधान सचिव उपस्थित थे।

