RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून: मुख्यमंत्री ने “हैलो हल्द्वानी 91.2 एफ.एम.” सामुदायिक रेडियो मोबाइल एप का किया लोकार्पण।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)05 सितंबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से हैलो हल्द्वानी 91.2 एफ.एम. सामुदायिक रेडियो मोबाइल एप का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उत्तराखण्ड के शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल है। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय ने शिक्षा को दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुँचाने और आधुनिक तकनीक से नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का साधन नहीं, बल्कि जीवन को दिशा देने और आत्मनिर्भरता का आधार है। इसी सोच के तहत प्रदेश के सभी 13 जनपदों में उच्च शिक्षा एवं कौशल विकास केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे युवा न केवल शिक्षा प्राप्त करे सकेंगे, बल्कि रोजगारपरक कौशल भी सीखेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब विश्वविद्यालय और कौशल विकास केंद्र मिलकर कार्य करेंगे तो उत्तराखण्ड के युवा नौकरी खोजने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बनेंगे, और यह प्रयास प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में राज्य की अहम भूमिका सुनिश्चित करेगा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने देहरादून में उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय का एक प्रमुख केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है। यह केंद्र न केवल शिक्षा एवं प्रशिक्षण का हब होगा, बल्कि शोध, नवाचार और डिजिटल शिक्षा का भी प्रमुख केंद्र बनेगा।
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने विश्वविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया और आपदा राहत के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु विश्वविद्यालय की ओर से ₹1,49,000 का चेक मुख्यमंत्री को प्रदान किया।
इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत, महानिदेशक यूकॉस्ट प्रो. दुर्गेश पंत, कुलसचिव उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय श्री खेमराज भट्ट और विश्वविद्यालय के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोपाल:राज्यपाल ने रामनवमी पर लोकभवन मंदिर में की पूजा-अर्चना।

rktvnews

दिल्ली के आर्मी हॉस्पिटल में एक्वस एंजियोग्राफी के साथ मिनिमली इनवेसिव ग्लूकोमा सर्जरी में वैश्विक प्रथम की उपलब्धि।

rktvnews

मध्यप्रदेश: इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई।

rktvnews

लखनऊ:कॉर्टेवा एग्रीसाइंस ने अंगूर और आलू के लिए नई पीढ़ी का फसल सुरक्षा समाधान ‘ज़ोरवेक एंटेक्टा®’ लॉन्च किया।

rktvnews

पटना:विश्व योग दिवस पर हेल्थ इंस्टिच्युट में शिक्षकों और छात्रों ने सीखा योग।

rktvnews

राजस्थान आवासन मंडल की झोली में आए 4 और प्रतिष्ठित अवार्ड सिटी पार्क, कोचिंग हब, जयपुर चौपाटी और मुख्यमंत्री प्रहरी-अध्यापक आवासीय योजना को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा प्रतिष्ठित पुरस्कारों से लकदक हुआ राजस्थान आवासन मंडल, बोर्ड को 4 वर्षों में मिले 21 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार।

rktvnews

Leave a Comment