RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

PK ने NDA के बिहार बंद पर किया हमला, बोले – बंद का कहीं कोई असर नहीं है, इतनी बड़ी संख्या में लोग यहां आए हैं, जनता ने तय कर लिया है कि नवंबर में अब लालू-नीतीश और मोदी से छुटकारा चाहिए।

प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव के CM नीतीश पर दिए गए बयान पर कसा तंज, बोले – तेजस्वी का भ्रष्टाचार और सुशासन पर बोलना शेर के शाकाहारी होने जैसा है, ये लोग अगर जीते तो फिर लूट और अपहरण करेंगे।

RKTV NEWS/अरवल(बिहार)04 सितंबर।जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी बिहार बदलाव यात्रा के क्रम में आज अरवल के कुर्था विधानसभा अंतर्गत किंजर हाई स्कूल मैदान में ‘बिहार बदलाव जनसभा’ करने पहुंचे। जनसभा को संबोधित करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए आज एनडीए के बिहार बंद को बेअसर बताया। साथ ही जनता को हुई परेशानियों को लेकर एनडीए नेताओं पर निशाना साधा।
प्रशांत किशोर ने कहा कि जनता भाजपा के बंद के साथ नहीं है। इसका कोई असर नहीं हुआ है। आज अरवल की जनसभा में उमड़ी भीड़ यही बता रही है। इससे पहले भी महागठबंधन ने बिहार बंद किया था। उस दिन भी जन सुराज की दो-दो जनसभा हुई थी जिसमें 20-20 हजार से अधिक लोग आए थे।
उन्होंने कहा कि बिहार बंद के दौरान कई लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। गाड़ियां रोकी गई हैं। यही इन नेताओं का चरित्र है। इनकी नेतागीरी का यही तरीका है। लेकिन बिहार के लोगों को अब विकल्प मिल गया है। मोदी के डर से लालू और लालू के डर से मोदी को वोट देने जैसी कोई बात नहीं है। जनता इस बार बदलाव चाहती है। लालू-नीतीश और मोदी से छुटकारा चाहती है।
वहीं राजद नेता तेजस्वी यादव के बयानों को लेकर भी प्रशांत किशोर ने उनपर तंज भरे अंदाज में हमले किए। तेजस्वी द्वारा सीएम नीतीश को नैतिक भ्रष्टाचार का पितामह बताए जाने पर पीके ने कहा कि तेजस्वी यादव जब भ्रष्टाचार और सुशासन की बात करते हैं, यह ऐसा ही है जैसे शेर शाकाहारी होने की बात कर रहा हो। यह लोग खुद भ्रष्टाचार के प्रतीक रहे हैं। आज भी इनका चरित्र नहीं बदला है। वापस सत्ता में आए, तब भी फिर से लूटमार और अपहरण-भ्रष्टाचार करेंगे।
उन्होंने सीएम नीतीश के डीएनए को लेकर तेजस्वी द्वारा पीएम पर किए गए तंज पर कहा कि डेढ़ साल पहले तक तेजस्वी यादव को भी नीतीश कुमार में विकास पुरुष दिखता था। अब नीतीश कुमार अगर उनको अगर फिर से डिप्टी सीएम बना दें तो वो फिर उनके गुण गाने लगेंगे।

Related posts

जयपुर:मुख्य सचिव से भारत में यूनिसेफ की प्रतिनिधि सिंथिया मैककैफ्रे ने की मुलाकात।

rktvnews

जामिया मिलिया इस्लामिया ने 105वां स्थापना दिवस और तालीमी मेला भव्य समापन समारोह के साथ मनाया, दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना रहे मुख्य अतिथि।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 14 नवंबर 25

rktvnews

छत्तीसगढ़ : फामेश्वरी यादव बनीं छत्तीसगढ़ की पहली महिला अग्निवीर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन से अयोध्या जाने वाली आस्था स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

rktvnews

3 मार्च की जन विश्वास रैली की तैयारी को लेकर माले नगर कमेटी की बैठक संपन्न!

rktvnews

Leave a Comment