RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: भोजपुर:बचरी कॉलेज छात्रा अदिति सिंह गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयनित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 अक्टूबर।बी एस एस कालेज बचरी पीरो की एनएसएस की छात्रा अदिति सिंह का चयन राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड 2024सेंट्रल जोन के लिए किया गया है।वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के सभी महाविद्यालय से एनएसएसयूनिट से कुल 12 छात्र एवं छात्रा स्वयंसेवकों का चयन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजा गया था।जिसमे बचरी कॉलेज की दो छात्रा अदिति सिंह एवं छोटी कुमारी का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया था।राज्य स्तरीय प्रतियोगिता कार्यक्रम 14 सितंबर को मौलाना मजहरूल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय पटना में संपन्न हुआ।जिसमे पूरे बिहार के विश्वविद्यालय से चयनित स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
राज्य स्तरीय चयन समिति ने वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा से मात्र दो प्रतिभागी स्वयंसेवक का चयन किया है जिसमे एक बचरी कॉलेज की छात्रा अदिति सिंह तथा दूसरा डी० के०कॉलेज डुमरांव का छात्र अवधेश कुमार शामिल हैं।राज्य स्तरीय चयन समिति द्वारा चयनित स्वयंसेवकों को 10 नवंबर से 19 नवंबर तक बीआई टी पटना में आयोजित राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड शिविर 2024 सेंट्रल जोन में सम्मिलित होने के लिए बुलाया गया है।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सचिव डॉ एन एम ठाकुर, प्राचार्य डॉ निर्मल राय,एन एस एस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ०विंकटेश चौधरी सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने चंडीगढ़ में तीन नए आपराधिक कानूनों के लिए ई-साक्ष्य, न्याय सेतु, न्याय श्रुति और ई- समन ऐप का लोकार्पण किया।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री मनोहरलाल ने हरी झंडी दिखाकर भोपाल में किया मेट्रो ट्रेन का शुभारंभ।

rktvnews

अपने घर आंगन में सकारात्मक प्रभाव वाले औषधीय पौध लगा कर जटिल व्याधियों से निजात पाए:योग गुरु

rktvnews

एक्ट्रेस युविका चौधरी को डेलिवरी के बाद हुआ डिप्रेशन, आइये जानते हैं पोस्ट पार्टम को मैनेज करने के तरीके:डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

जिलाधिकारी ने एफएसटीपी (फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट) का किया निरीक्षण,प्लांट की गुणवत्ता को देखकर जिलाधिकारी ने की नाराजगी व्यक्त!प्लांट की क्षमता का नहीं हो रहा बेहतर उपयोग।

rktvnews

रायपुर : दिव्यांगजन समाज पर बोझ नहीं हैं : राज्यपाल

rktvnews

Leave a Comment