RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिलाधिकारी ने रमाला शुगर मिल की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)02 सितम्बर।जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में रमाला शुगर मिल से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मिल संचालन, किसानों के बकाया भुगतान, गन्ना आपूर्ति व्यवस्था तथा शुगर मिल से जुड़े अन्य प्रशासनिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि गन्ना किसानों के हितों की सर्वोच्च प्राथमिकता सुनिश्चित की जाए तथा मिल संचालन से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान समयबद्ध तरीके से किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों का बकाया भुगतान नियमानुसार एवं निर्धारित अवधि में किया जाना चाहिए, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक के दौरान शुगर मिल प्रबंधन को भी निर्देशित किया गया कि मिल संचालन की प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारु रहे मरम्मत कार्य व्यवस्थित तरीके से होना चाहिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि वे नियमित रूप से मौके पर जाकर निरीक्षण करें और समस्याओं के निराकरण की रिपोर्ट समय-समय पर प्रस्तुत करें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों से संबंधित मामलों में लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों एवं जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस अफसर मिल प्रबंधक विवेक कुमार यादव सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर : निर्माणधीन थाना भवन का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:कथा से भक्ति उत्पन्न होती है और भगवान की प्राप्ति कराती है : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

भोजपुर:कमांडिंग आफिसर से स्थाई प्राचार्य बने प्रो डा शहाबुद्दीन बोले छात्रहित सर्वोपरि।

rktvnews

जी20 संस्कृति कार्य समूह की चौथी बैठक का आज वाराणसी में समापन हुआ संस्कृति मंत्रियों की बैठक कल आयोजित की जायेगी।

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अबु इमरान ने हंटरगंज प्रखण्ड पहुंच 80+ आयु वर्ग के मतदाता से मिल स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उन्हें किया सम्मानित।

rktvnews

वैशाली:आईसीडीएस योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : जिलाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment