RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत: जनपद में 1 सितंबर से 30 सितंबर तक “नो हेलमेट-नो पेट्रोल” अभियान चलाया जाएगा।

पेट्रोल पंप पर दोपहिया चालकों को एआरटीओ कर रहे जागरूक।

RKTV NEWS/बागपत (उत्तर प्रदेश)02 सितंबर।शासन के निर्देशों के क्रम में 01 सितंबर से 30 सितंबर तक जनपद में “नो हेलमेट-नो पेट्रोल” अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को गौरीपुर स्थित पेट्रोल पंपों पर चेकिंग की गई। इस दौरान बिना हेलमेट के पेट्रोल लेने आए दोपहिया वाहन चालकों को जागरूक किया गया तथा पेट्रोल पंप संचालकों को भी अभियान के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी दोपहिया वाहन चालकों से अपील की जाती है कि वे हमेशा आईएसआई मानक वाला हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं। साथ ही यदि पीछे कोई सवार हो तो उसे भी हेलमेट अवश्य पहनाएं। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में सबसे अधिक मृत्यु बिना हेलमेट वालों की होती है, अतः सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें।

Related posts

मानव-परिवर्तित भोजन वितरण हाथियों के आक्रामक व्यवहार को प्रभावित करता है।

rktvnews

झारखंड:मंत्रिपरिषद की बैठक

rktvnews

कपिवा ने आयुर्वेद को भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में 50 करोड़ रुपये का इनोवेशन फंड लॉन्च किया।

rktvnews

बिहार:भोजपुर: रोटी बैंक की पाठशाला में बांटी गई दीपावली की सामग्रियां,बच्चों ने मनाई खुशियां।

rktvnews

जयंती विशेष: लोक कलाकार भिखारी ठाकुर

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक वर्ष तक चलने वाले स्मरणोत्सव का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment