RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

सीतामढ़ी:जिला निर्वाचन अधिकारी मनेश कुमार मीणा ने पंचायत जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदाता सूची में अधिक से अधिक लोगों का नाम दर्ज कराने एवं इस संबंध में अभियान चलाते हुए लोगों को जागरूक करने का अनुरोध किया।

सीतामढ़ी/बिहार 08 नवंबर।जिला निर्वाचन अधिकारी मनेश कुमार मीणा के द्वारा उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मड़पा ,कचोर में मड़पा,कचोर और बिशनपुर अधा पंचायत के स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए मतदाता सूची में अधिक से अधिक लोगों का नाम दर्ज कराने एवं इस संबंध में अभियान चलाते हुए लोगों को जागरूक करने का अनुरोध किया।उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि अभियान चलाकर अपने-अपने पंचायत में अधिक से अधिक लोगों का नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं।कहा कि विशेष कर महिला मतदाताओं एवं युवा मतदाताओं की संख्या मतदाता सूची में अपेक्षाकृत कम है। अतः महिला और युवा मतदाताओं पर विशेष फोकस करते हुए उनका नाम मतदाता सूची में जुड़वाना अनिवार्य है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि पर्व –त्योहार के मौके पर बाहर से लोग आते हैं।अतः उन्हें जागरुक करते हुए उनका नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का अभियान चलाया जाए। बैठक में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड के अन्य पदाधिकारियों को भी उन्होंने निर्देशित किया कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के कार्य को गति देते हुए अधिक से अधिक लोगों का नाम सूची में नियमानुसार जुड़वाया जाए। मौके पर एसडीपीओ सदर, अपर समाहर्ता कुमार धनंजय ,जिला जन संपर्क अधिकारी कमल सिंह, जिला मलेरिया पदाधिकारी आर के यादव,प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ प्रखंड के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर : सांसद व विधायक ने किया सड़क का शिलान्यास।

rktvnews

चितौड़गढ़:जिला कलक्टर ने एमसीएमसी प्रकोष्ठ के कार्यों की समीक्षा की।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:26 दिसंबर 23

rktvnews

अलवर जिले के किशनगढबास में राजकीय औषधालय के नवीन भवन का हुआ लोकार्पण।

rktvnews

दिल्ली सहित प्रमुख हवाईअड्डों पर भीड़ को कम करने के लिए उठाए गए कदम।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में भारत की पहली रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) का शुभारंभ किया।

rktvnews

Leave a Comment