RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:मधुर वाणी एकता के सूत्र में बांधती है: मुनिश्री विशल्यसागर

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 सितंबर।श्री दिगंबर जैन चंद्रप्रभु मंदिर में विराजमान मुनि श्री 108 विशल्य सागर जी महाराज धर्मसभा को संबोधित करते हुए बोले कि मधुर वाणी एकता के सूत्र में बांधती है, कटु वाणी समाज को, परिवार के मैत्री को तोड़ देती है। मनुष्य को अपनी जबान पर लगाम लगानी चाहिए। क्या बोल रहा हूँ? क्यों बोल रहा हूँ? इसका परिणाम क्या होगा? सब विचारना चाहिए। इसलिए आप लोगों को चौके तक में वाणी संयम रखने को कहा जाता है, समझाया जाता है। चौके में आम काट लो, सेव काट लो ये शब्द न बोले। ‘आम संवार लो’ सेव बना लो कहा जाता है। काट लो शब्द हिंसा का घोतक है। शब्द सजाना अहिंसा का द्योतक हैं। वाणी संयम के बारे में सभी लेखक, कवि, विद्वान, भगवान ने बहुत जोर दिया है। कबीर दास जी ने कहा है- मधुर वचन है औषधि, कटु वचन है तौर श्रवण द्वार से संचरे, साले सकल शरीर। मीठी वाणी दवा एवं कटु वाणी तीर है। शब्द कान से प्रवेश कर दिल, शरीर दोनों में निरन्तर चुभते रहते हैं। एक घर में अगर वाणी संयम हो-सास बहु से, पिता-पुत्र से देवरानी जेठानी से, नौकर-मालिक से, ग्राहक-दुकानदार से, ऑफिसर-क्लर्क से, नेता-जनता से, सन्त-मक्त से मीठे वचन बोलना प्रारम्भ कर दे तो घर, मौहल्ला, नगर, देश को स्वर्ग होते क्षण भर भी नहीं लगेगा। मनुष्य कड़े कम, सुने अधिक तो सारे सन्ताप समाप्त हो जाये। कहा भी गया है- बोलो कम सुनो अधिक, ये है परम विवेक। इसलिए विधि ने दिये, दोय कान मुख एक। मुलायम जीभ जब कठोर वाक्य निकालती है तो कठोर बत्तीसी को भी बाहर करा देती है। शब्द संभाले बोलिए, शब्द के हाथ न पांव। एक शब्द करे औषधि, एक शब्द करें घाव। शब्द वही है जो एक भ्रम को जगाता है, एक भ्रम को फैलाता है, इसलिए भगवान महावीर ने कहा-संयम का पालन करने वाले वाणी संयम रखे।

Related posts

गोरखपुर:श्री दीप साहित्यिक सेवा संस्थान द्वारा आयोजित मासिक काव्य गोष्ठी संपन्न।

rktvnews

छत्तीसगढ़ में नक्सल आपरेशन में मिल रही सफलता की पूरे देश में हो रही है प्रशंसा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

rktvnews

बिहार:भोजपुर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले में लगातार बढ़ रहे ठंड को देखते हुए जरूरतमंद, गरीबों एवं असहाय लागों के बीच किया जा रहा है कंबल का वितरण।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चेन्नई में कलैग्नार एम करुणानिधि की जन्म शताब्दी के अवसर पर स्मारक सिक्का जारी किया।

rktvnews

छत्तीसगढ़:मुख्यमंत्री ने गमगीन माहौल में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment