RK TV News
खबरें
Breaking News

मोतीहारी:भव्या कार्यक्रम को लेकर जिलास्तरीय अधिकारियों की हुई बैठक।

स्वास्थ्य सेवाओं की प्रखंड वार उपलब्धियों की हुई समीक्षा

सुबह 8.30 से ओपीडी सेवा देना सुनिश्चित करें चिकित्सक : सीएस

मई माह मे 1लाख 21हजार 161 मरीज का हुआ पंजीकरण।

RKTVNEWS/मोतिहारी(बिहार)06 जून।जिले मे भव्या कार्यक्रम को लेकर जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक सिविल सर्जन मोतिहारी डॉ विनोद कुमार सिँह की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित राजेंद्र भवन में आयोजित की गईं। जिसमें भव्या कार्यक्रम के तहत दिए जा रहे सभी सेवाओं का प्रखंडवार उपलब्धियों की समीक्षा की गईं, साथ ही बैठक मे मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना अन्तर्गत भव्या कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देने के साथ ही भव्या के सभी मॉड्यूल पर क्षमता वर्धन भी किया गया। सिविल सर्जन के द्वारा सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया की सभी डॉक्टर दिन मे 8.30 से ओपीडी सेवा देना सुनिश्चित करें। सभी मरीजों का शत-प्रतिशत वायटल जांच की जांच की जाय। सभी मरीजों का ऑनलाइन कंसलटेशन सुनिश्चित किया जाय। अस्पताल मे आए हुए मरीजों का आभा आईडी बनाया जाय, साथ ही उन्हें स्कैन एंड शेयर के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराने के लिए प्रोत्साहित किया जाय ताकि रजिस्ट्रेशन काउंटर पर भीड़ से बच सके।ओपीडी व्यवस्था को पूर्णतः डिजिटलाइजेशन करते हुए पेपरलेस करने पर जोर दिया जाए।एएनएम अथवा स्टॉफ नर्स द्वारा मरीजों की वाईटल, चीफ कम्प्लेन आदि दर्ज करने का निर्देश दिया गया।अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रवण कुमार पासवान ने बताया की
सदर अस्पताल में भव्या कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ मिशन अंतर्गत वेब पोर्टल के माध्यम से पेपर लेस बनाने के उद्देश्य से मरीजों का लाइव इलाज किया जा है।

– स्वास्थ्य संस्थानों मे उपलब्ध है संसाधन

जिले के अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी अमानुल्लाह अमन ने बताया की प्रत्येक संस्थानों में डिजिटल ओपीडी सेवा हेतु दो लैपटॉप तीन डेस्कटॉप एक मोबाइल टैब एवं इंटरनेट कनेक्शन आदि की सुविधा प्रदान की गई है उन्होंने बताया की जिन चिकित्सकों द्वारा भव्य कार्यक्रम में रुचि नहीं ली जा रही है उनको सुधार करने का निर्देश दिया गया है ताकि किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो,वही उन्होंने बताया की इस प्रकार की सुधार न होने पर विभागीय कार्रवाई करने की बात की गई है।अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी अमानुल्लाह ने बताया की मई 2024 में भव्य कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 1लाख 21हजार 161 मरीज का पंजीकरण किया गया जिसमे कॉल 4757 मरीजों को ऑनलाइन कांस्टेलेशन प्रदान की गई। 28,790 मरीज का वाईटल एवं 48,200 मरीज का मुख्य समस्याओं का निदान किया गया।ततपश्चात भव्या में बेहतर कार्य करने वाले डॉक्टर प्रिया कुमारी साह रक्सौल, डॉ निशांत कुमार अरेराज, डॉ अमाज आलम सुगौली, डॉ प्रहस्त कुमार रामगढ़वा को भव्य कार्यक्रम अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य हेतु सिविल सर्जन द्वारा प्रशस्ति पत्र देखकर सम्मानित किया गया।

Related posts

चतरा:भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड, भारत सरकार के सदस्य राम रघुवंशी का हुआ चतरा आगमन।

rktvnews

बलिया:स्वामी विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर कवि गोष्ठी एवं नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन।

rktvnews

श्री राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का ब्रेन हेमरेज से निधन।

rktvnews

गया: डीएम और एसपी की आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पदाधिकारियों संग बैठक

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ओमान में भारतीय समुदाय को संबोधित किया।

rktvnews

केन्‍द्रीय विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने दक्षिणी दिल्ली में विकसित भारत संकल्प यात्रा के एक कार्यक्रम में भाग लिया।

rktvnews

Leave a Comment