RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार ने आंगनबाड़ी केन्द्रों का किया निरीक्षण।

मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने का निर्देश।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)10 मई।उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार शनिवार को चतरा पहुंचे। उनके चतरा आगमन पर उपायुक्त रवि आनंद ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
इसके उपरांत प्रमंडलीय आयुक्त ने ईटखोरी परियोजना अंतर्गत गिद्धौर प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण कर संचालित गतिविधियों एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के क्रम में सर्वप्रथम आंगनबाड़ी केन्द्र-द्वारी पूर्वी का निरीक्षण किया गया। केन्द्र में नामांकित 31 बच्चों के विरुद्ध 25 बच्चे उपस्थित पाए गए। केन्द्र में 17 गर्भवती महिलाएं, 20 धात्री माताएं, 07 माह से 03 वर्ष आयु वर्ग के 74 बच्चे, 03 से 06 वर्ष आयु वर्ग के 31 बच्चे तथा 07 किशोरी बालिकाएं नामांकित हैं। निरीक्षण के दौरान बच्चों से प्राथमिक शिक्षा से संबंधित प्रश्न पूछे गए, जिनका संतोषजनक उत्तर मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई।
बच्चों से केन्द्र में उपलब्ध कराए जा रहे पोषण आहार की जानकारी भी ली गई। संबंधित सेविका को निर्धारित मेन्यू के अनुसार दाल-चावल सहित सभी खाद्य सामग्री नियमित रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
केन्द्र में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं यथा पेयजल, वाटर फिल्टर, शौचालय आदि को और सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान पोषक क्षेत्र के एक दिव्यांग व्यक्ति को ट्राईसाइकिल एवं एक अन्य व्यक्ति को व्हीलचेयर भी प्रदान किया गया।
तत्पश्चात आंगनबाड़ी केन्द्र-बारियातु का निरीक्षण किया गया। केन्द्र में नामांकित 28 बच्चों के विरुद्ध 22 बच्चे उपस्थित पाए गए। यहां 03 गर्भवती महिलाएं, 02 धात्री माताएं, 07 माह से 03 वर्ष आयु वर्ग के 39 बच्चे, 03 से 06 वर्ष आयु वर्ग के 28 बच्चे तथा 02 किशोरी बालिकाएं नामांकित हैं।
निरीक्षण के दौरान बच्चों से प्राथमिक शिक्षा एवं पोषण आहार से संबंधित जानकारी ली गई। संबंधित सेविका को मेन्यू के अनुसार सभी खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के क्रम में केन्द्र में रोशनी, पंखा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी तथा वजन मशीन खराब पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही पेयजल, वाटर फिल्टर एवं शौचालय व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर भी जोर दिया गया।

Related posts

98.1 प्रतिशत एडवाइज़र्स ने आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ के मोबाइल ऐप ‘आईप्रू एज’ का उपयोग कर तुरंत कमीशन प्राप्त किया।

rktvnews

गिरीडीह:15वें वित्त आयोग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक।

rktvnews

वाराणसी:नमो घाट पर काशी की काष्ठ-कला की अनूठी छटा।

rktvnews

रामगढ़:सशक्त पंचायत-नेत्री अभियान के तहत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

वायनाड में भारतीय नौसेना का बचाव और राहत अभियान जारी।

rktvnews

Cyara ने एंटरप्राइज़ AI कस्टमर एक्सपीरियंस लीडरशिप का विस्तार करने के लिए सुशील कुमार को सीईओ नियुक्त किया।

rktvnews

Leave a Comment