RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:गायत्री साधकों की बैठक में शताब्दी वर्ष कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 सितंबर।बड़हरा प्रखंड के सेमरिया हनुमान मंदिर प्रांगण में प्रखंड स्तरीय गायत्री साधकों की सक्रियता बढ़ाने और सूची तैयार करने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक गायत्री महामंत्र के उच्चारण से शुरू की गई। बैठक की अध्यक्षता योग्यनंद सिंह ने की। सर्वसम्मति से यह तय हुआ कि बड़हरा प्रखंड के प्रत्येक गांव से साधकों की सूची तैयार कर जिला मुख्यालय को भेजी जाएगी। इसके बाद यह सूची मौलाबाग स्थित आरा शक्तिपीठ के माध्यम से शांतिकुंज हरिद्वार तक प्रेषित की जाएगी।बैठक में प्रज्ञा मंडल चातर के सक्रिय सदस्य रामायण सिंह ने कहा कि सनातन धर्म वह आस्था है जो आदिकाल से चली आ रही है और गायत्री परिवार इसका जीवंत प्रतीक है। उन्होंने बताया कि शांतिकुंज हरिद्वार में वर्ष 1926 से अखंड ज्योति निरंतर प्रज्वलित है, जिसका शताब्दी वर्ष 2026 में पूरे धूमधाम से मनाया जाएगा।
शैलेश कुमार गुड्डू ने कहा कि मंत्र-जप और नाम-जप से मनुष्य के जीवन में शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर जैनेंद्रर सिंह, अश्वनी कुमार पिंटू, जयप्रकाश सिंह, सुशीला देवी, वीर बहादुर दुबे, कौशल कुमार सिंह, संजय सिंह, चंदन कुमार, ओम प्रकाश शाह, बबीता देवी, विमला देवी, खुशी कुमारी, देवंती देवी सहित सैकड़ों साधक उपस्थित रहे। बैठक में यह भी तय हुआ कि आने वाले समय में गांव-गांव में प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ा जाएगा ताकि शांतिकुंज हरिद्वार के शताब्दी वर्ष समारोह में भोजपुर की भागीदारी ऐतिहासिक हो सके।

Related posts

जबलपुर:बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार के 10वीं बार शपथ ग्रहण के उपलक्ष्य में प्रदेश भर में मिष्ठान वितरण कार्यक्रम होगा आयोजित: जदयू प्रदेश अध्यक्ष

rktvnews

चतरा:निष्क्रिय खातों एवं अवादाकृत राशि की दावा प्रक्रिया हेतु जिला स्तरीय जागरूकता शिविर कल।

rktvnews

महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र नियमन एवं अनुदान योजना(संशोधित) 2017 के अंतर्गत गठित राज्य स्टीयरिंग कमेटी की बैठक आयोजित परामर्शदाताओं का मानदेय बढ़ाकर 17 हजार रूपये प्रतिमाह किया गया – शासन सचिव महिला एवं बाल विकास

rktvnews

भोजपुर: डीडीसी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय युवा महोत्सव के आयोजन की तैयारी को ले बैठक।

rktvnews

सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 का शुभारंभ जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया जिले में 11 से 16 सितंबर के बीच संचालित होगा अभियान का पहला चरण!बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए टीकाकरण नितांत आवश्यक- जिला पदाधिकारी

rktvnews

मुर्शिदाबाद से कश्मीर तक – जिम्मेदार कौन?

rktvnews

Leave a Comment