RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:महादलित टोलों में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के समग्र विकास हेतु विशेष शिविर का आयोजन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)19 मार्च।जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार जिले के 28 महादलित टोलों में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के समग्र विकास हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य सरकारी लोक कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के व्यक्तियों को योजनाओं से आच्छादित करना तथा अभियान के दौरान छूट गए पात्र लाभार्थियों को ऑन-स्पॉट लाभ प्रदान करना था। शिविर में विभिन्न योजनाओं के तहत कई सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं, जिनमें राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, औपचारिक शिक्षा हेतु विद्यालय में दाखिला, आंगनवाड़ी सेवाएँ, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, ई-श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड, स्वास्थ्य कार्ड, हेल्थ कैंप, प्रधानमंत्री आवास योजना, वास-भूमि/बंदोबस्ती, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना, कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री मातृ वंदना योजना, राष्ट्रीय निशक्तता पेंशन योजना, बिहार निशक्तता पेंशन योजना, दिव्यांग कार्ड, दिव्यांग विवाह योजना एवं बुनियाद केंद्र से संबंधित योजनाएँ शामिल थीं।
इसके अतिरिक्त, नल जल योजना, नाली-गली योजना, मनरेगा जॉब कार्ड, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, बिजली कनेक्शन, सतत जीविकोपार्जन योजना, मुख्यमंत्री टोला संपर्क योजना, स्वच्छ भारत मिशन, ग्रामीण लोहिया स्वच्छता अभियान, सामुदायिक शौचालय, व्यक्तिगत शौचालय तथा थाना स्तर से जुड़ी भूमि एवं अन्य विभागीय कार्यों का भी निष्पादन किया गया।
इसके साथ ही 20 मार्च को भी इन टोलों में विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसमें वे सभी लाभार्थी, जो अब तक इन योजनाओं से वंचित रह गए हैं, अपना नाम दर्ज कराकर योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Related posts

भोजपुर:शाहपुर के बरीसवन में हुई मीना देवी के हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार करे जिला प्रशासन:सुदामा प्रसाद

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में तेज बारिश से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की।

rktvnews

कैसे डेविड कोरेन्स्वेट ने की सुपरमैन बनने की तैयारी; बाहर से भी, भीतर से भी।

rktvnews

उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने स्टेडियम पहुंच राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का निरीक्षण किया

rktvnews

खाद्य प्रसंस्करण और पैकेजिंग मशीनरी कंपनियों के साथ गोलमेज वार्ता।

rktvnews

बेतिया:योजनाओं का क्रियान्वयन तीव्र गति से कराते हुए ससमय कराएं पूर्ण :जिलाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment