RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

धरा की रक्षा हमारी सुरक्षा: अरुण दिव्यांश।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,22 अप्रैल।पृथ्वी दिवस पर धरा की रक्षा हमारी सुरक्षा हेतु वृक्षारोपण को प्रेरित करती कवि अरुण दिव्यांश की रचना “मातृ धरा”।

मातृ धरा
जिस धरा पर जन्म लिए ,
जिस धरा पर करते वास ।
उसी धरा का ये संरक्षण ,
हमारे जीवन का एहसास ।।
मां धरा हमारी जीवन है ,
आओ हम इसे जीवन दें ।
वृक्ष लगाएं उर्वरक बढ़ाएं ,
मां धरा को नवजीवन दें ।।
जीवनदाता जीवन पालक ,
पृथ्वी ही है जीवन विधाता ।
परिश्रम जैसा जो करता ,
पारिश्रमिक वैसा ही पाता ।।
मां धरा हमारे हेतु अर्पित ,
हम भी धरा को करें अर्पण ।
धरा है देती जीवन सुरक्षा ,
हम भी करें धरा संरक्षण ।।
वृक्षारोपण कर क्षरण रोकें ,
पर्यावरण का ले लें शरण ।
पर्यावरण से ही दीर्घायु होंगे ,
पर्यावरण करेगा पोषण भरण।।

Related posts

सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय सूर्य दिवस मनाने के लिए नई दिल्ली में ‘रन फॉर सन’ मैराथन की मेजबानी की।

rktvnews

राष्ट्रपति ने संबलपुर के ब्रह्म कुमारियों के एक शिक्षा अभियान ‘नए भारत के लिए नई शिक्षा’ का शुभारंभ किया।

rktvnews

वैशाली:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया बज्रगृह और मतगणना केंद्र का निरीक्षण- यातायात, सुरक्षा एवं संग्रहण व्यवस्था पर विशेष बल।

rktvnews

भोजपुर:टीकाकरण महाअभियान मे 245 बच्चियों को विभिन्न विद्यालयों में लगा टीका।

rktvnews

राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास निगम (एनआईसीडीसी) को उद्योग विकास पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

rktvnews

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने तमिलनाडु के तेनकासी के साम्बावरवदकरई कस्बे में एक भूमि विवाद को लेकर एक गांव के मुखिया द्वारा 8 परिवारों के 30 लोगों को कथित रूप से बहिष्कृत किए जाने के मामले में स्वतः संज्ञान लिया।

rktvnews

Leave a Comment