RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त के नाम से फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाने वाले पर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश।

साईबर अपराध के प्रति खुद भी जागरूक हों और दूसरों को भी करें जागरूक: उपायुक्त

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)30 अगस्त।उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने साईबर अपराध के प्रति जिलावासियों को जागरूक और सतर्क करते हुए कहा है की आज के समय में अधिकांश लोग सोशल मीडिया के माध्यम से एक दूसरे से जुड़े हैं, क्योंकि वर्तमान समय में यह माध्यम सूचनाओं का आदान-प्रदान करने का सबसे सरल व सशक्त माध्यम बन चुका है। आज के समय में किसी न किसी सोशल नेटवर्किंग साईट से हर व्यक्ति जुड़ा है। सोशल मीडिया ने जिस तेजी लोगों के जीवन में अपनी जगह बनाई है, उसके दुष्परिणाम भी सामने आने लगे हैं। तात्पर्य है कि जब सोशल मीडिया का इस्तेमाल गलत चीजों के लिए होने लगता है।
वर्तमान समय में साइबर अपराधियों ने ठगी का नया तरीका इजाद किया है। हर रोज किसी न किसी का फर्जी फेसबुक अकाउंट का क्लोन बनाकर अनजान लोगों के साथ-साथ रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों को मैसेज व लिंक भेजकर अपने खाते में ऑनलाइन रुपये मांगते है या एकाउंट हैक करते हैं। ऐसे में डीसी देवघर या उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा जैसे अन्य नाम के एकाउंट से किसी भी तरह का कोई फेसबुक पर मैसेज, लिंक या रिक्वेस्ट आदि आने पर सावधान रहें और तुरंत इसकी सूचना साइबर थाना या निकटतम थाने को दे, ताकि साइबर सेल की ओर से त्वरित कार्रवाई की जा सके। वर्तमान में जिलावासियों से फेसबुक एकाउंट से उपायुक्त की फोटो लगाकर पैसे मांगने का मामला संज्ञान में आया, जिसपर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को साईबर थाना में एफआईआर दर्ज करने का निदेश दिया।

Related posts

मध्यप्रदेश: उज्जैन:कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय निवेश संवर्धन की बैठक संपन्न।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. गौर की पुण्य-तिथि पर किया नमन

rktvnews

वासुदेव देवनानी सर्वसम्मति से 16वीं राजस्थान विधान सभा के अध्यक्ष निर्वाचित।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री ने स्क्वायर बिजनेस सर्विसेज को किया ऑफिस स्पेस आबंटित : नवा रायपुर को देश का अगला आईटी हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:शहरी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए योजनाओं की समीक्षा, खराब चापाकलों व नलों को शीघ्र ठीक करने का निर्देश।

rktvnews

सीतामढ़ी:दुर्गा पूजा के अवसर पर जिले में स्थापित विभिन्न पूजा पंडालों में अग्नि सुरक्षा को लेकर अग्नि सुरक्षा से संबंधित एलईडी जागरूकता वाहन की रवानगी।

rktvnews

Leave a Comment