RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:निर्वाचन क्षेत्रों के सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 अगस्त। शुक्रवार को आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के निमित नागरी प्रचारणी सभागार, आरा में भोजपुर जिला अंतर्गत सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी भोजपुर द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर सेक्टर पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को उनके कार्य एवं दायित्वों के संबंध में विस्तृत एवं गहन प्रशिक्षण दिया गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी भोजपुर ने बताया कि मतदान से पूर्व, मतदान के दिन तथा मतदान की समाप्ति के उपरांत प्रत्येक सेक्टर पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर आश्वस्त न्यूनतम सुविधाएं (AMF), भेद्यता मानचित्र,क्रिटिकल मतदान केन्द्रों की पहचान तथा समयबद्ध रिपोर्टिंग के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। जिलाधिकारी ने कहा कि चुनाव के दौरान सेक्टर पदाधिकारी निर्वाचन प्रबंधन की रीढ़ होते हैं और स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न कराने में उनकी अग्रणी भूमिका होती है। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन आयोग की गाइडलाइंस का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। प्रशिक्षण सत्र में नोडल पदाधिकारी विधि-व्यवस्था कोषांग, उप निर्वाचन पदाधिकारी भोजपुर, नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग, अवर निर्वाचन पदाधिकारी आरा सदर एवं जगदीशपुर तथा जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर द्वारा सेक्टर पदाधिकारियों को उनके कार्य एवं दायित्वों के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षित किया गया।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त भोजपुर, उप निर्वाचन पदाधिकारी भोजपुर, अनुमंडल पदाधिकारी आरा सदर, नोडल पदाधिकारी विधि-व्यवस्था कोषांग, नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

जिलाधिकारी द्वारा ईवीएम, वीवीपैड मशीन का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

शहीद राकेश यादव की हत्या के विरोध में नागरिकों ने किया सड़क जाम।

rktvnews

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बसव जयंती के पावन अवसर पर जगद्गुरु बसवेश्वर को नमन किया।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : आम की खेेती किसानों की आय बढ़ाने में मददगार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

rktvnews

चतरा: मंत्री सत्यानन्द भोक्ता जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल! लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों, दिव्यांग लाभुकों के बीच उपकरण व सर्वजन पेंशन योजना के लाभुकों के बीच किया स्वीकृति पत्र का वितरण।

rktvnews

बक्सर: वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 30 बिहार बटालियन NCC के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment