RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने बेनीपुर उप कारा का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)23 जुलाई। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा के सचिव रंजन देव ने सोमवार को उपकारा बेनीपुर का निरीक्षण किया।
उन्होंने विशेष रूप से उपकारा में बंदियों की सहायता के लिए संचालित जेल लिगल एड क्लिनिक का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि लीगल एड क्लिनिक को प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक खुला रखें, जिसमें प्रतिनियुक्त पारा लीगल वालेंटियर मौजूद रहेंगे।
क्लिनिक में आने से किसी भी बंदी को रोका नहीं जाना चाहिए। सभी बंदियों को क्लिनिक के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए।
उन्होंने जेल विजिटिंग अधिवक्ताओं से कहा कि जेल में आनेवाले नये बंदियों को उनके उपर लगे आरोपों एवं न्यायिक प्रक्रिया के बारे में जानकारी देने के साथ साथ विधिक सेवा संबंधी सभी प्रावधानों को बतायें।
सचिव श्री देव ने बारी बारी से महिला बैरक सहित सभी बैरकों में बंदियों से मिलकर जेल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी लिया। जेल में 219 पुरुष व 14 महिला बंदी है।
मौके पर जेल विजिटिंग अधिवक्ता विनय कुमार झा व राजनाथ यादव, लिपिक सह प्रभारी उपाधीक्षक रौशन कुमार, चिकित्सक डॉ.सलमान राजा, सहायक कुमार गौरव, मुन्ना दास आदि मौजूद थे।

Related posts

बेतिया :जिले के माध्यमिक/उच्च विद्यालयों में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: बिहार के चीफ पोस्ट मास्टर जनरल अनिल कुमार ने किया प्रांडलीय कार्यालय एवं प्रधान डाक घर का दौरा,मीडिया से हुए मुखातिब।

rktvnews

डीओपीटी के केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड ने चौथी हाफ मैराथन का आयोजन किया।

rktvnews

जाति गणना से संबंधित ऑंकड़ों की शुद्धता के सत्यापन के किये जा रहे कार्यों संबंधित जिला पदाधिकारी ,गोपालगंज डॉ० नवल किशोर चौधरी द्वारा थावे प्रखंड के गवंदरी और रामचंद्रपुर पंचायत में निरीक्षण किया गया।

rktvnews

“पानी से नहीं, नीतियों से हारी ज़िंदगी”:बार-बार दोहराई गई त्रासदी, बाढ़ प्रबंधन क्यों है अधूरा सपना?

rktvnews

कुशा कपिला की शॉर्ट फिल्म ‘व्यर्थ’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़।

rktvnews

Leave a Comment