RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर:मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब, बेसहारा और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो के लिए वरदान साबित हो रहा है: मंत्री सिलावट

मंत्री एवं विधायक ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तर्गत 22 नवविवाहितों को दिया आशीर्वाद।

इंदौर/मध्यप्रदेश ( मनोज कुमार प्रसाद)19 अप्रैल।जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट आज जनपद पंचायत इन्दौर के ग्राम पंचायत जामुनिया खूर्द में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह में शामिल हुए और 22 नवविवाहितों को आशीर्वाद और शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया। इस अवसर पर विधायक मधु वर्मा भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर मंत्री सिलावट ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  के नेतृत्व में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब, बेसहारा और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए वरदान साबित हो रहा है। प्रदेश में गरीब परिवारों को कन्या विवाह में होने वाली कठिनाईयों को दूर किया है। अब गरीब परिवारों की कन्याओं के विवाह में किसी प्रकार की परेशानियां नहीं होगी और उनकी आर्थिक परेशानियों को दूर किया जायेगा। विवाह को पारिवारिक माहौल में सादगीपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जायेगा।
मंत्री सिलावट ने 22 नवविवाहितों को आशीर्वाद एवं विवाह उपहार सामग्री देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तर्गत सरकार द्वारा 51 हजार तक की आर्थिक सहायता की जाती है, जो सीधे वधू के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से दी जाती है। गायत्री परिवार द्वारा धार्मिक रीति रिवाज से विवाह का आयोजन कराया जाता है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक जीतु जिराती, जनपद पंचायत अध्यक्ष विश्वजीतसिंह सिसौदिया, वरिष्ठ समाजसेवी देवराज परिहार, रवि रावलिया, धर्मेंद्र वर्मा, रामस्वरूप गहलोत, धनश्याम पाटीदार, महेन्द्र ठाकुर, सरपंच सतीश यादव एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रियंका टैगोर सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 08 अप्रैल 25

rktvnews

सीएसआईआर-राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्थान ने स्वास्थ्य के लिए समग्र दृष्टिकोण के रूप में आयुर्वेद को बढ़ावा देते हुए 10वां आयुर्वेद दिवस मनाया।

rktvnews

भोपाल:राज्यपाल ने राजभवन में किया कन्या-पूजन।

rktvnews

भोजपुर क्रिकेट क्लब ने 32 रनों से की जीत हासिल।

rktvnews

भोजपुर: महिला कालेज में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:नगर रामलीला समिति की बैठक मुख्य संरक्षक रामकिंकर दास की अध्यक्षता में संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment