RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : जन समस्याओं को लेकर भाजपा नेता भूअर ओझा ने की जिलाधिकारी से चर्चा।

जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुलतानिया से मिलते भाजपा नेता भूअर ओझा उर्फ मुक्तेश्वर ओझा व अन्य

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 19 मार्च। भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुलतानिया से मिले भाजपा के वरिष्ठ नेता भूअर ओझा उर्फ मुक्तेश्वर ओझा। शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के जनहित की समस्याओं को लेकर भाजपा नेता भूअर ओझा उर्फ मुक्तेश्वर ओझा ने भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुलतानिया से मिल कर जन समस्याओं के संबंध मे चर्चा की। उन्होंने दामोदरपुर पंचायत मे विभिन्न योजनाओं के तहत हुए विकास कार्यों मे अनियमितता की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के वैसे जरूरतमंद परिवार जो अब तक सरकारी अनुदान से वंचित हैं उन्हें अविलंब सहायता राशि उपलब्ध कराने की भी मांग की गई। शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति मे हुई गड़बड़ी की जांच कर पारदर्शी व्यवस्था लागू करने की मांग की गई। चकवथ पोखरा को अतिक्रमण मुक्त करा कर उसके सौंदर्यीकरण कार्य को गति देने की मांग की गई। भाजपा नेता भूअर ओझा उर्फ मुक्तेश्वर ओझा ने 25 मार्च को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भोजपुर जिला मे समृद्धि यात्रा की तैयारी तथा जन आकांक्षाओं पर भी चर्चा की। जिलाधिकारी तनय सुलतानिया ने जन समस्याओं को लेकर उप विकास आयुक्त, एडीएम (आपदा प्रबंधन), भूमि उपसमाहर्ता जगदीशपुर एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को मामलों के त्वरित निष्पादन हेतू निर्देश दिया।

Related posts

नारनौल:रेडक्रॉस समिति का बच्चों में सेवा तथा राष्ट्रीयता की भावना पैदा करने का अथक प्रयास : जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ज्ञान चंद

rktvnews

देवघर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: नवनिर्वाचित सांसद सुदामा प्रसाद का हुआ धन्यवाद समारोह।

rktvnews

बिहार:प्रधानमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किये गये रेलवे से संबंधित योजनाओं के शिलान्यास/उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री

rktvnews

दुमका:JSLPS के सखी मंडल से जुड़ी दीदियों के बीच 111 सिलाई मशीनों का वितरण, 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने लहरी बाई के प्रयासों की सराहना की।

rktvnews

Leave a Comment