RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरिडीह: मेजर ध्यानचंद के तैलीय चित्र पर मल्यार्पण कर अर्पित की गई श्रद्धांजलि,भारतीय खेलों में उनके अतुलनीय योगदान को किया गया याद।

उपायुक्त ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )29 अगस्त।आज समाहरणालय सभागार में जिला उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह, जिला खेल पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारियों ने मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भारतीय खेलों में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया गया। इस दौरान उनके संघर्ष, हॉकी में हासिल की गई उपलब्धि, भारतीय हॉकी को दुनिया में दिलाए गए गौरव को याद किया गया। जिला उपायुक्त ने कहा कि मेजर ध्यानचंद का जीवन हम सभी के समर्पण, अनुशासन और देशभक्ति की सीख देता है। इसके उपरांत उपायुक्त ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सभी का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी बच्चों को शुभकामना दी। साथ ही उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियों से जहां बच्चे एक दूसरे का सम्मान करना सीखते हैं बल्कि शारीरिक व मानसिक तौर पर भी मजबूत बनते हैं। आज शिक्षा के साथ-साथ खेलों का महत्व भी बढ़ा है तथा खेलों के माध्यम से भी बच्चे अपना बेहतरीन भविष्य बना रहे हैं। आगे उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया जा रहा है। जिसके तहत बैडमिंटन, योगा कार्यक्रम, साइकिलिंग आदि जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सभी को संबोधित करते हुए कहा कि उपायुक्त ने कहा कि हमारे जीवन में खेलों का बड़ा महत्व होता है। मनुष्य के स्वस्थ शरीर और दिमाग को विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल कई प्रकार के होते हैं, जो हमारे शारीरिक के साथ मानसिक विकास में मदद करते हैं। खेलों के जरिए तनाव को आसानी से दूर किया जा सकता है। आगे उपायुक्त ने खिलाड़ियो को खेल भावना के साथ-साथ अनुशासित तरीके से खेलते हुए एक उदाहरण पेश करने की बात कही। साथ हीं उपायुक्त ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सभी खिलाड़ियों को अपने खेल में बेहतर प्रर्दशन करने को लेकर बधाई व शुभकामनाएं दी।

Related posts

गुरु पूर्णिमा पर विशेष:गुरु पूर्णिमा की महत्ता।

rktvnews

दरभंगा:सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम को लेकर जिला कोऑर्डिनेशन कमिटी बैठक।

rktvnews

इंदौर:कलेक्टर कार्यालय में लगा हर्बल कलर, उपले और गेहूं की बाली का स्टॉल।

rktvnews

चतरा:शिक्षा विभाग की व्यापक समीक्षा बैठक, निजी विद्यालयों की सम्बद्धता व नामांकन पर हुए महत्वपूर्ण निर्णय।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सीबीएसई कक्षा 12वीं और 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।

rktvnews

1 बिलियन फॉलोअर्स सम्मेलन: सनी वर्की का कंटेंट क्रिएटर्स को बुलावा – ‘स्कूल न जाने वाले बच्चों के संकट को वायरल करें’

rktvnews

Leave a Comment