RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: संविधान और लोकतंत्र की रक्षा हेतु जन समर्थन का प्रत्यक्ष प्रमाण है वोटर अधिकार यात्रा: अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी

30 अगस्त के इंडिया गठबंधन के वोटर अधिकार यात्रा को ले माले ने नुक्कड़ सभाएं कर, किया जनता को आमंत्रित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)29 अगस्त। 30 अगस्त को स्थानीय वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाले इंडिया गठबंधन की” वोटर अधिकार यात्रा” के आम जन मानस के बीच जागरूकता और आमंत्रण को ले आज भाकपा माले द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया। नुक्कड़ सभा पकड़ी चौक, मौला बाग चौक, पुरानी पुलिस लाइन चौक, अबरपुल, वलीगंज, धरहरा, बस स्टैंड, आरा रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए माले नेता सह अधिवक्ता अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी ने कहा की संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए 30 अगस्त को आरा की क्रांतिकारी धरती पर भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव,vip पार्टी के नेता मुकेश साहनी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी समेत इंडिया गठबंधन के नेताओं का आगमन हो रहा है।” बदलो बिहार बदलो सरकार का माहौल है” और “वोट बंदी वोट चोरी “के खिलाफ लाखों लोग बिहार की सड़कों पर वोटर अधिकारी यात्रा में शामिल हो रहे हैं। हम आरा के अमन पसंद न्याय पसंद छात्र युवा नौजवान किसान मजदूर प्रगतिशील बुद्धिजीवी दुकानदार भाइयों से अपील करते हैं लाखों लाख की संख्या में 30 तारीख को आरा के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम रमना मैदान में पहुंचे। सीपीआईएमएल इंडिया गठबंधन के लोग वोट चोरी के खिलाफ वोटर दावा आपत्ति कर रहे हैं कि इनका नाम कट गया है इनका नाम विलोपित कर दिया गया है इनको व्यवस्थापि दिखाते हुए नाम हटा दिया गया है इनको जिंदा होते मृत घोषित कर दिया गया है लेकिन एन डी ए के लोग भाजपा के लोग का एक भी नाम नहीं काटा ना वे लोग दावा आपत्ति कर कर रहे हैं।इससे यह साफ जाहिर है एनडीए के लोग वोट चोरी कर सरकार बनना चाहते हैं। नुक्कड़ सभा को माले नेता अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी ,मोहम्मद राजन, वार्ड पार्षद जयशंकर पंडित ,राजा सिन्हा ,रितेश पासवान, राष्ट्रीय जनता दल के नेता भुनेश्वर यादव, सुभाष यादव अधिवक्ता आदि ने संबोधित किया।

Related posts

राजस्थान:बीकानेर हाउस में धूमधाम से मनाया गया रंगारंग तीज उत्सव 2024।

rktvnews

दुमका:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर : आकाशीय बिजली गिरने से एक भाई की मौत दूसरा भाई बाल बाल बचा।

rktvnews

राजनीति में युवाओं की भागीदारी की आवश्यकता।

rktvnews

दरभंगा:आयुक्त कौशल किशोर ने ली खाद्य आपूर्ति की बैठक।

rktvnews

विजयादशमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

Leave a Comment