RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मुख्यमंत्री ने शासन सचिवालय में किया ध्वजारोहण – संविधान की उद्देशिका एवं मौलिक कर्तव्यों के वाचन से बना विश्व रिकॉर्ड।

जयपुर/राजस्थान 15 अगस्त। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को शासन सचिवालय में राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ की ओर से आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया। इससे पूर्व उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित किए। उन्होंने मौके पर उपस्थित सचिवालय के कर्मचारियों व उनके परिजनों से मिलकर लोकतंत्र के सबसे बड़े त्यौहार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
समारोह में स्कूल शिक्षा विभाग के शासन सचिव नवीन जैन ने मुख्यमंत्री को प्रदेश के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में संविधान की उद्देशिका एवं मौलिक कर्तव्यों के वाचन से बने विश्व रिकॉर्ड का प्रोविजनल सर्टिफिकेट भेंट किया। यह सर्टिफिकेट वर्ल्ड बुक आफ रिकॉर्ड के इंडिया एडिशन की ओर से राजस्थान के स्कूल शिक्षा विभाग को प्रदान किया गया है।
नवीन जैन ने बताया कि देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजस्थान में स्कूल शिक्षा विभाग की अनूठी पहल के तहत प्रदेश के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में मंगलवार को विद्यार्थियों, शिक्षकों और कार्यक्रमों में शामिल अतिथियों द्वारा संविधान की उद्देशिका एवं मौलिक कर्तव्यों का वाचन किया गया। इस कार्यक्रम को रिकॉर्ड बुक में सम्मिलित किए जाने के लिए शाला दर्पण/पीएसपी पोर्टल पर एक मॉड्यूल तैयार करवाया गया। इस पोर्टल पर समस्त विद्यालयों द्वारा कार्यक्रम के प्रतिभागियों की संख्यात्मक सूचना के साथ ही फोटो एवं वीडियो भी अपलोड किए गए। उल्लेखनीय है कि कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि संविधान की उद्देशिका और मूल कर्तव्यों का प्रदेश के सभी स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान वाचन किया जाएगा।
इससे पहले गहलोत अमर जवान ज्योति पहुंचे। उन्होंने स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। उन्होंने मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भारतीय सेना व राज्य सरकार के अधिकारी, पूर्व सैनिक एवं उनके परिजन तथा आमजन उपस्थित रहे।

Related posts

केंद्र ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर वॉकी टॉकी सहित रेडियो उपकरणों की अवैध लिस्टिंग और बिक्री की रोकथाम एवं विनियमन के लिए दिशानिर्देश, 2025 अधिसूचित किए।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने 13 जिलों के 13 आदर्श संस्कृत ग्रामों का शुभारंभ किया।

rktvnews

राष्ट्रपति ने ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ प्रदान किए।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कृषि, पशुपालन, मत्स्य एवं भूमि संरक्षण विभाग की समीक्षा की।

rktvnews

टीईसी ने अगली पीढ़ी की दूरसंचार प्रौद्योगिकियों और मानकों को आगे बढ़ाने के लिए आईआईआईटी नया रायपुर के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

डीसी ने सुनी आमजन की समस्याएं!अधिकारी समय पर करें आमजन का कार्य: डीसी मोनिका गुप्ता

rktvnews

Leave a Comment