RK TV News
खबरें
Breaking Newsसेवा

दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राइसाइकिल वितरित।

मोतिहारी/पश्चिम चंपारण 14 जून।मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छात्र योजना अंतर्गत जिले भर के विभिन्न प्रखंडों से चयनित 35 दिव्यांगजनों को बैट्री से चलने वाली ट्राईसाईकिल, हेलमेट के साथ प्रदान की गई।

ज्ञातव्य हो कि इस योजना अंतर्गत पूर्वी चम्पारण जिले को 2022- 23 में 353 बैट्री चालित ट्राईसाईकिल आवंटित करने का लक्ष्य प्राप्त था, जिसे जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता मे गठित जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति द्वारा शत प्रतिशत स्वीकृति दी गयी है।इन सभी ट्राईसाईकिल का वितरण चरणबद्ध तरीके से जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के द्वारा किया जा रहा है।बैटरी संचालित ट्राई साइकिल मिलते ही दिव्यांगजनों के चेहरे पर देखी गई खुशी।

सरकार दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारकर दिव्यांगजनों के राह को आसान किया जा रहा है।सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना के तहत बैट्री चालित ट्राईसाईकिल उपलब्ध करायी जा रही है। बैट्री चालित ट्राईसाईकिल के प्राप्त हो जाने से दिव्यांगजनों को रोजगार बढ़ाने मे आसानी हो जाएगी तथा अपने कार्यस्थल पर आसानी से पहुँच सकेंगे।

Related posts

चतरा:परामर्शदात्री समिति (DLCC) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) की संयुक्त बैठक सम्पन्न।

rktvnews

बागपत:पीसीएस, एसीएफ, आरएफओ परीक्षा को शांतिपूर्ण सकुशल संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

आर एल मेमोरियल हॉस्पिटल का ऐप लॉन्च!मरीजों को घर बैठे मिलेंगी सारी जानकारी:डा विजय गुप्ता

rktvnews

चतरा:अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के रोक थाम हेतु खनन टास्ट फोर्स की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

प्रोजेक्ट 15बी का तीसरा स्टील्थ विध्वंसक-‘इम्फाल’ भारतीय नौसेना को सौंपा गया।

rktvnews

हनुमानगढ़:उपनिर्वाचन अधिकारी ने किया आबकारी गोदाम का निरीक्षण!आबकारी अधिकारियों को औचक निरीक्षण के दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment