RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने किया निर्माणधीन राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज का निरीक्षण।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)22 सितंबर।आज रविवार को जिलाधिकारी,भोजपुर तनय सुल्तानिया के द्वारा निर्माणाधीन राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज,ककीला का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता,विद्युत को एजेंसी से समन्वय स्थापित करते हुए पूरे कैंपस में विद्युत व्यवस्था को पूर्ण करने को कहा। साथ ही कार्यपालक अभियंता,भवन निर्माण विभाग को एजेंसी से समन्वय स्थापित करते हुए पथ निर्माण का काम पूर्ण करने को कहा।
जिलाधिकारी द्वारा एजेंसी को कैंपस में ड्रेनेज का काम पूर्ण करने का आदेश दिया गया। साथ ही कार्यपालक अभियंता,भवन निर्माण विभाग को एजेंसी से समन्वय स्थापित कर सतत मॉनिटरिंग करते हुए 15 अक्टूबर तक कैंपस में चल रहे विभिन्न कार्यों को पूर्ण करवाने हेतु निर्देश दिया गया।
इस निरीक्षण में जिलाधिकारी के साथ अनुमंडल पदाधिकारी,जगदीशपुर,प्रखंड विकास पदाधिकारी,जगदीशपुर, अंचलाधिकारी,जगदीशपुर,कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल,कार्यपालक अभियंता,विद्युत,कार्यपालक अभियंता,पथ निर्माण,संबंधित एजेंसी के प्रतिनिधि आदि मौजूद थे।

Related posts

उत्तराखंड: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बैठकों में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों को लगाई फटकार।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:सभी मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाओं की करें व्यवस्था : जिला निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

सांसद सुदामा प्रसाद ने माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की प्रताड़ना की शिकार और जीविका समूहों की नाकामी के कारण कर्ज के जाल में फंसती महिलाओं का सवाल लोकसभा में उठाया।

rktvnews

भोजपुर:विजयादशमी पूर्व बालदेव साहू डीएवी. में बच्चों द्वारा डाँडिया तथा गीत-संगीत की प्रस्तुति।

rktvnews

छतीसगढ:कोयला खनन परियोजना के लिए जिंदल द्वारा जंगल कटाई : सीबीए ने नागरामुड़ा के ग्रामीणों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा “जंगल कटाई का आदेश अवैध, वापस ले सरकार”।

rktvnews

इंदौर में अपहरण एवं फिरौती प्रकरण का त्वरित खुलासा, चंद घंटों में दो मासूम बच्चों को सकुशल बरामद किया।

rktvnews

Leave a Comment