RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:समाहरणालय सभागार में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड )10 अप्रैल।उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जिले में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना था।
बैठक के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण, आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता, पेयजल, विद्युत, शौचालय व्यवस्था, पोषण वाटिका तथा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत संचालित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही, PM-JANMAN एवं DAJGUA अंतर्गत स्वीकृत आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, सेविकाओं एवं सहायिकाओं की नियुक्ति, पोषण ट्रैकर ऐप में प्रविष्टि तथा लाभुकों को सेवाओं के वितरण की स्थिति पर भी चर्चा की गई।
इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, APAAR एवं ABHA आईडी, शक्ति सदन, वन स्टॉप सेंटर तथा पालना योजना के संचालन से संबंधित विषयों पर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उप विकास आयुक्त श्री मिश्रा ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त के द्वारा सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को बच्चों, किशोरों एवं महिलाओं को राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान स्वस्थ एवं सशक्त बनाने हेतु शपथ भी दिलाई गई।
बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी गढ़वा एवं रंका, सभी महिला पर्यवेक्षिका सहित अन्य कार्यालय कर्मी उपस्थित रहे

Related posts

मध्यप्रदेश : भोपाल में वृक्षारोपण महोत्सव में एक दिन में 4000 पौधे रोपे गए ,मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी पौधे रोपे।

rktvnews

रांची:शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट-2025 का चौथा दिन:सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी बांदा मुंडा उड़ीसा।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रयागराज में लगभग 5500 करोड़ रुपए की विभिन्‍न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्‍यास किया।

rktvnews

भोजपुर:जिले में आमजनता को 24 और किसानों को 14 घंटे बिजली देने की कि जाए गारंटी:सुदामा प्रसाद

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

जयपुर: विष्णु मार्ग में सिविल ब्लॉक से आम जनता परेशान,सूचना के बाद भी समाधान नहीं होने पर जताई चिंता।

rktvnews

Leave a Comment