RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:प्रधानमंत्री के सिवान जिला के पंचरुखी में होने वाले कार्यक्रम को लेकर प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में बैठक।

स्वास्थ्य और सूचना एवं प्रावैधिकी मंत्री की उपस्थिति में हुई बैठक।

RKTV NEWS/ छपरा(सारण)14 जून। प्रधानमंत्री का सिवान जिला के पंचरुखी प्रखंड के जसौली में 20 जून को कार्यक्रम निर्धारित है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा राज्य के अन्तर्गत की महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जायेगा। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर शुक्रवार को मंत्री विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग सह प्रभारी मंत्री सारण जिला सुमित कुमार सिंह, मंत्री स्वास्थ्य विभाग मंगल पाण्डेय एवं मंत्री सूचना एवं प्रावैधिकी विभाग कृष्ण कुमार मंटू की उपस्थिति में बैठक आहुत की गई।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा बिहार राज्य से संबंधित लगभग 9500 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जायेगा।
इस कार्यक्रम के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। परिवहन प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाये रखने के लिये विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार कर इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निदेश दिया गया तथा इसे प्रभावी ढंग से लागू करने को कहा गया।
प्रमंडलीय आयुक्त राजीव रौशन ने कहा कि सारण प्रमंडल में माननीय प्रधानमंत्री का कार्यक्रम होना गर्व की बात है। प्रमंडल के तीनों जिले आपसी समन्वय स्थापित कर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दें।
बैठक में प्रमंडलीय आयुक्त राजीव रौशन, जिलाधिकारी अमन समीर, पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष, उपविकास आयुक्त यतेंद्र कुमार पाल, अपर समाहर्त्ता मुकेश कुमार , सभी अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने संविधान दिवस पर संविधान के अनुपालन हेतु दिलाई शपथ।

rktvnews

गिरीडीह:झारखंड राज्य स्थापना समारोह 2025 के उपलक्ष्य में झंडा मैदान में JSLPS विभाग द्वारा जतरा कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

पटनार: मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अन्तर्गत 1 करोड़ 12 लाख से अधिक पेंशनधारियों के खाते में 1247.34 करोड़ रुपये की राशि डी.बी.टी. के माध्यम से किया हस्तांतरित।

rktvnews

उत्तराखंड: राजभवन परिसर में आकर्षक और कोमल पुष्प ट्यूलिप बल्ब का किया गया रोपण।

rktvnews

नवादा:ईवीएम और वीवी पैट प्रदर्शन केंद्र का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने रात्रि भ्रमण कर असहायों और जरूरतमंदों के बीच वितरित किया कंबल।

rktvnews

Leave a Comment