RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:जिले के किसानों की सुविधा हेतु प्रशासन द्वारा कल विभिन्न प्रखंडों में उपलब्ध कराया जाएगा यूरिया खाद : उपायुक्त

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड)27 अगस्त।जिले में यूरिया खाद की बढ़ती मांग और किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गढ़वा जिला प्रशासन ने विशेष पहल की है। किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने और खरीफ फसलों को प्रभावित होने से बचाने के उद्देश्य से कल जिले के विभिन्न प्रखंडों में यूरिया खाद की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
इस संबंध में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दिनेश कुमार यादव ने जानकारी दी कि चिनिया, गढ़वा, रंका, मझीआँव, कांडी, बड़गड़, भंडरिया, चिरौंजिया मोर, मेराल, डंडई, बरडीहा, सगमा तथा केतार प्रखंडों में पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद किसानों के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है।
उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का प्राथमिक उद्देश्य किसानों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से खाद पहुँचाना है। इसके लिए सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वितरण प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संचालित हो, ताकि किसी भी स्तर पर किसानों को असुविधा का सामना न करना पड़े।
उन्होंने जिले के किसानों से अपील करते हुए कहा कि यूरिया खाद की कमी को देखते हुए प्रत्येक किसान निर्धारित केंद्रों से केवल एक बोरी (बैग) ही प्राप्त करें, ताकि सभी किसानों को समान रूप से खाद उपलब्ध हो सके। आने वाले दिनों में भी जिला प्रशासन द्वारा इसी प्रकार खाद उपलब्ध कराने की निरंतर व्यवस्था की जाएगी।
यदि किसी किसान को किसी प्रकार की कठिनाई होती है तो वह तुरंत संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी से संपर्क करें। गढ़वा जिला प्रशासन किसानों के हित, सुविधा और समृद्धि के लिए निरंतर सक्रिय एवं प्रतिबद्ध है।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के जीवन और भविष्‍यदृष्टि को समर्पित भव्य संगीतमय मल्टीमीडिया प्रस्तुति “नमोत्सव” के आयोजन ने अहमदाबाद को मंत्रमुग्‍ध कर दिया।

rktvnews

रांची:आईपीएच सभागार नामकुम में आयोजित हुआ राज्य स्तरीय अंतर विभागीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर के बिलौटी मे प्रधानाध्यापक को मारी गोली।

rktvnews

गया :जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने शेरघाटी प्रखंड के भारी बारिश के पश्चात विभिन्न जल जमाव वाले स्थलों का किया निरीक्षण।

rktvnews

सारण:अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर साइकिल रैली को जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी!अनुमंडल मढ़ौरा एवं प्रखंडों में भी साइकिल रैली का आयोजन।

rktvnews

आयुष्मान भव: पखवाड़े का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ!जिला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment