RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:उपायुक्त राम निवास यादव ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी जन समस्याएं ,संबंधित पदाधिकारियों को जल्द निराकरण करने का दिया आदेश।

जनता दरबार में ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का किया गया समाधान।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )25 नवंबर।जनता की समस्याओं के निराकरण को हेतु प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन उपायुक्त द्वारा किया जाता है ।इसी क्रम में आज उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में जिलावासियों के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त दंडाधिकारी राम निवास यादव जनता दरबार का आयोजन कर लोगो की समस्याओं से अवगत हुए और उनके समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देश दिया । कई समस्याओं को ऑन द स्पॉट निराकरण किया गया एवं कुछ को जाँच करते हुए एक सप्ताह के अंदर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया । राशन कार्ड ,पथ निर्माण , मुआवजा,भू अर्जन , भूमि विवाद, मईया सम्मान योजना ,आवास जैसे कई मामले लेकर लोग आए जिनकी समस्याओं का निराकरण करने हेतु आश्वस्त किया गया । जहां एक ओर सेवा का सम्मान सप्ताह सभी प्रखंडों में चलाया जा रहा है एवं उपायुक्त द्वारा लगातार शिविरों का निरीक्षण किया जा रहा है वहीं उपायुक्त कार्यालय में आने वाले जनता की समस्याओं को भी उसी गंभीरता के साथ लिया जा रहा है एवं जल्द से जल्द उसका निराकरण करने का प्रयास किया जा रहा है।
इसके अलावा उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त को अवगत करते हुए जन समाधान पोर्टेल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें ताकि शिकायतों के निष्पादन की जानकारी आवेदक को पोर्टल में माध्यम से प्राप्त हो सके।

Related posts

रोहतास : डीएम की अध्यक्षता में अनु॰ जाति एवं जनजाति टोलों में विशेष विकास शिविर के आयोजन की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

बागपत:राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की 13 घटकों संबंधित घटक बार जिलाधिकारी की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर:नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पंचायतों के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति तथा भूमि उपलब्धता की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

रामलला विराजमान हो रहे हैं, अब कटुता व भेदभाव मुक्त समाज के पुनर्निर्माण हेतु जुटें : आलोक कुमार

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब अम्बेडकर की नवीन प्रतिमा का अनावरण किया।

rktvnews

दलित दुलीना के (झज्जर)

rktvnews

Leave a Comment