RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : सांसद सुदामा प्रसाद ने की बाढ राहत व बाढ सूची से वंचित लोगों को राहत मुहैया कराने की मांग।

शाहपुर प्रखंड के दियारा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित विभिन्न गाँवों मे लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं से रूबरू होते सांसद सुदामा प्रसाद व अन्य

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 26 अगस्त। आरा संसदीय क्षेत्र के सांसद सुदामा प्रसाद भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के दियारा क्षेत्र के बाढ प्रभावित बिशुपुर, धर्मागतपुर, सूहियां आदि गाँवों में लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। उन्होने बाढ सूची मे सुधार करने तथा वंचित लोगों को बाढ राहत मुहैया कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि फसल क्षति सहायता राशि किसानों को उपलब्ध नहीं कराई गई है। उन्होंने वंचित किसानों सहित अन्य किसानों को फसल क्षति सहायता राशि को तत्काल भेजने की बात कही। सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि एसआईआर प्रकिया के तहत जिन लोगों का नाम कट गया है उनका नाम जोङा जाय। सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि बाढ राहत तथा फसल क्षति की राशि नही मिली तो आंदोलन किया जायेगा। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने भी मांग पत्र सांसद सुदामा प्रसाद को सौंपा। 24 घंटा 30 दिन विद्युतकर्मियों से काम लिया जाता है और मानदेय मात्र 9600 रूपया मिलता है। सेफ्टी किट भी नही मिलता है। विद्युत कर्मियों ने मानदेय बढाने की मांग की। इस अवसर पर सांसद सुदामा प्रसाद के अलावा पार्टी के प्रखंड सचिव हरेंद्र सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष शिवप्रसन्न यादव, मो मुख्तार शाह, शाहपुर सोशल मीडिया प्रभारी बैजू कुशवाहा, उतम जी, विमल जी, पपलू सिंह, मुखिया बीरबल सिंह, जय प्रकाश कुशवाहा, दिनेश यादव सहित कई नेता तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

“फिल्मों में महिलाओं का समय आ रहा है”: लातवियाई फिल्म ‘फ्रैजाइल ब्लड’ की निर्देशक ऊना सेल्मा

rktvnews

भोजपुर:हक दो,वादा निभाओ आंदोलन के तहत आरा प्रखंड मुख्यालय पर माले का प्रदर्शन।

rktvnews

पटना:सरस मेला से माल्ही देवी ने सफल महिला उद्यमी के रूप में बनाई पहचान।

rktvnews

भोजपुर:शिक्षा और अनुशासन समाज का मूल आधार : मद्य निषेध एवं निबंधन मंत्री रत्नेश सदा

rktvnews

18 अक्टूबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर के रमदतही बधार मे खङी गेहूँ की फसल जलकर राख! आग लगने से किसानों को हुई क्षति।

rktvnews

Leave a Comment