
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 26 अगस्त। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति की बैठक प्रखंड परिसर स्थित प्रखंड बीस सूत्री कार्यालय मे बीस सूत्री अध्यक्ष अंकित पांडे की अध्यक्षता मे आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभाग से आये पदाधिकारिंयों को समस्याओं से अवगत कराया गया तथा उनके निष्पादन पर चर्चा की गई। जीविका, पशुपालन, स्वास्थ्य से संबंधित अधिकारी को सुझाव दिए गये। गाय सहित अन्य जानवरो में हो रही लम्पी बिमारी के संबंध मे पशु चिकित्सक से जांच पड़ताल करने को कहा गया। जीविका कैंप लगाने को कहा गया। सीओ तथा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के अनुपस्थित रहने पर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस अवसर पर बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, 20 सूत्री अध्यक्ष अंकित पान्डे, बीस सूत्री उपाध्यक्ष हीरालाल गुप्ता, सदस्य पंकज तिवारी, ठाकुर प्रसाद, मो रेयाज अंसारी, ठाकुर दयाल राम, अमरनाथ राय, भुअर पांडे, लाल बुची देवी, राजेश कुमार, दीपक कुमार पांडे आदि उपस्थित थे।
