RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने डीएम लाइब्रेरी का किया निरीक्षण, 25 फरवरी से लाइब्रेरी का संचालन शुरू कराने एवं बेंच–डेस्क सहित आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता को लेकर उप नगर आयुक्त, जेएनएसी को दिए आवश्यक दिशा- निर्देश।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)16 जनवरी।साक्ची स्थित डीएम लाइब्रेरी का निरीक्षण उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा किया गया । इस दौरान उन्होंने भवन निर्माण कार्य को लेकर जांच-पड़ताल की एवं लाइब्रेरी का संचालन 25 फरवरी से शुरू कराने को लेकर उप नगर आयुक्त, जेएनएसी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने लाइब्रेरी में छात्रों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था, बेंच–डेस्क, पठन सामग्री, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि डीएम लाइब्रेरी विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं एवं आम पाठकों के लिए एक महत्वपूर्ण अध्ययन केंद्र बने इस दिशा में जरूरी सुविधाओं का ध्यान रखा जाए ।
उपायुक्त ने उप नगर आयुक्त, जेएनएसी को निर्देशित किया कि लाइब्रेरी के संचालन से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां जल्द पूर्ण की जाएं, ताकि आमजन को शीघ्र ही इसका लाभ मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि लाइब्रेरी का संचालन सुव्यवस्थित एवं अनुशासित ढंग से हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं।

Related posts

विश्व आदिवासी दिवस समारोह, मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक के रूप में करेंगे विकसित 100 करोड़ रुपए लागत से होंगे विकास कार्य: मुख्यमंत्री

rktvnews

भोजपुर: रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का रघुपति यादव ने किया उदघाटन।

rktvnews

बागपत:”एक पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी की अनूठी पहल,पर्यावरण संरक्षण में ईंट भट्ठा संचालकों की भी भागीदारी की सुनिश्चित।

rktvnews

पिछली सरकारों की प्राथमिकता में कभी किसान नहीं रहे: शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

दुमका:संथाल परगना प्रमंडल के आयुक्त के रूप में शैलेंद्र कुमार लाल ने ग्रहण किया पदभार।

rktvnews

अहमदाबाद:डाक विभाग देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभा रहा है: पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

rktvnews

Leave a Comment