RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

उज्जैन: महिलाओं पर विवादित बयान के प्रतिशोध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और जीतू पटवारी का भाजपा ने किया पुतला दहन।

उज्जैन /मध्यप्रदेश( अविनाश चतुर्वेदी) 26 अगस्त।भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के विवादित बयान के विरोध में भाजपा कार्यालय लोकशक्ति भवन पर राहुल गांधी व जीतू पटवारी का पुतला दहन किया गया।
पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निगम सभापति कलावती यादव ने कहा कि लाड़ली बहनों एवं मातृशक्ति का भाजपा के प्रति बढ़ते विश्वास से कांग्रेस बौखला गई है। आए दिन कांग्रेस के नेता विवादित बयान देते हैं। कांग्रेस की मानसिकता महिला विरोधी रही है, जबकि भाजपा सरकार महिलाओं का सम्मान करती है।
उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी का यह बयान “महिलाएं सबसे ज्यादा शराब अगर कहीं पीती हैं तो वह मध्यप्रदेश में पीती हैं”। ये बयान न केवल असत्य है बल्कि महिलाओं का घोर अपमान भी है। भारत में महिलाएं देवी स्वरूपा मानी जाती हैं और इस प्रकार की टिप्पणी अत्यंत निंदनीय है।
उन्होंने कहा कि हरतालिका तीज के पावन पर्व पर जब हमारी लाखों‌ माताएं – बहने निर्जला व्रत रख कर अपने पति, परिवार और देश के लिये पूजा – उपासना कर रही हों तो आप उसी दिन बहनों का ऐसा अपमान करो। प्रदेश की करोड़ो सनातनी जनता , भाजपा सरकार और लाखों कार्यकर्ता इसे बर्दाश्त नहीं करेगें। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश अध्यक्ष से मांग है कि वह अविलंब प्रदेश की महिलाओं से माफी मांगें। केन्द्रीय नेतृत्व ऐसे वाचाल मध्यप्रदेश अध्यक्ष को जो हमारी बहनों को अपमानित करने की मंशा से बयान दे रहा हो , उसे पद से हटाना चाहिए।
इस अवसर पर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार जिन बहनों का सम्मान करती है, उन्हीं पर अपमानजनक शब्दों का उपयोग करना कांग्रेस की संस्कृति को दर्शाता है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने प्रदेश की महिलाओं का अपमान किया है।
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने भी कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता की आलोचना की। कार्यक्रम में नगर महामंत्री विशाल राजोरिया, जगदीश पांचाल, मुकेश यादव, आनंदसिंह खींची, दिनेश जाटवा, पूर्व महापौर मीना जोनवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रमिला यादव, सोनल जोशी, प्रियंका सेंगर, नीलम कालरा, कविता राठौर, नीना चौहान, प्रतिक्षा शर्मा, कांता विश्वकर्मा, सुषमा वोरा, मोना भंडारी, संगीता शेरे, प्रेमलता बैंडवाल, टीना गुजराती, नीलू चौहान, शाकुंतला कुशवाह, अनिल शिंदे, जितेन्द्र कृपलानी, कमल बैरवा, मुकेश पोरवाल, राकेश पंड्या, सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर : 24 घंटे का संकीर्तन अनुष्ठान संपन्न! सहजौली के महावीर मंदिर मे हुआ संकीर्तन।

rktvnews

समाहरणालय परिसर में यत्र-तत्र वाहन लगाने पर होगी कार्रवाई।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल और जाधव प्रतापराव गणपतराव की उपस्थिति में राष्ट्रीय स्टॉप डायरिया अभियान 2024 का शुभारंभ किया।

rktvnews

नई दिल्ली:मजलिस-ए-मुशावरत शिक्षा, औक़ाफ़ और सामाजिक सद्भाव पर देगा विशेष ध्यान।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्रों को उनके दीक्षांत समारोह पर बधाई दी; प्रतिकूल मौसम के कारण उपस्थित न हो पाने के लिए खेद व्यक्त किया।

rktvnews

भोजपुर:कंपनी कमांडर पद से सेवानिवृत्त हुए कन्हैया सिंह के आगमन पर हुआ स्वागत।

rktvnews

Leave a Comment