RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह: उपायुक्त ने जनगणना को लेकर स्वयं गणना प्रक्रिया को बढ़ावा देने हेतु जिले के सभी नागरिकों से सक्रिय सहभागिता की अपील की।

उपायुक्त ने आमजनों से आग्रह किया कि वे Self Enumeration के प्रति जागरूक रहें, अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें तथा सरकार के इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाने में सहयोग दें।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )28 अप्रैल।भारतीय जनगणना 2027 के सफल संचालन को लेकर “Self Enumeration” (स्वयं गणना) प्रक्रिया को बढ़ावा देने हेतु उपायुक्त रामनिवास यादव ने जिले के सभी नागरिकों से सक्रिय सहभागिता की अपील की है। उन्होंने कहा कि Self Enumeration एक सरल, सुरक्षित और समय की बचत करने वाली प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से नागरिक स्वयं ऑनलाइन अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकते हैं। आम नागरिकों के लिए स्व-गणना की सुविधा एक विशेष पोर्टल के माध्यम से दिनांक 01.05.2026 से 15.05.2026 तक उपलब्ध करायी जाएगी। इस अवधि में नागरिक घर बैठे ही अपनी जनगणना से संबंधित जानकारी आसानी से भर सकते हैं। उपायुक्त ने बताया कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि देश के विकास की आधारशिला है। इससे प्राप्त जानकारी के आधार पर सरकार विभिन्न योजनाओं का निर्माण करती है, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिलता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का सही एवं समय पर जानकारी देना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आमजनों से आग्रह किया कि वे Self Enumeration के प्रति जागरूक रहें, अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें तथा सरकार के इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाने में सहयोग दें। साथ ही, किसी भी प्रकार की भ्रांति या अफवाह से बचते हुए केवल आधिकारिक माध्यमों से ही जानकारी प्राप्त करें। उपायुक्त ने आमजनों से आग्रह किया कि वे Self Enumeration के प्रति जागरूक रहें, अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें तथा इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें।

Related posts

रायपुर : विशेष लेख: महतारी वन्दन:रुपया हजार,खुशियां अपार।

rktvnews

मध्यप्रदेश:स्कूल शिक्षा मंत्री ने 68वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ।

rktvnews

वैशाली:महिलाओं की उपलब्धियों को मिलेगा मंच, डीएम वर्षा सिंह के मार्गदर्शन में वैशाली में मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस।

rktvnews

भोजपुर : निर्माणधीन थाना भवन का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण।

rktvnews

नवादा: मंत्री प्रेम कुमार की अध्यक्षता में विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

एसईसीएल ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन और विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर 75 कोयला श्रमिकों को सम्मानित किया।

rktvnews

Leave a Comment