RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली: डीएम ने शहीद को अर्पित की श्रद्धांजलि,पत्नी को सौंपा 21 लाख का चेक,शहीद के पुत्र को गोद में ले हुई भावुक।

RKTV NEWS/हाजीपुर (वैशाली)25 अगस्त ।जिला पदाधिकारी, वैशाली , वर्षा सिंह द्वारा आज शहीद कुन्दन कुमार सिंह, पिता नंदकिशोर सिंह, ग्राम- गौसपुर, पो0-गौसपुर बरियारपुर, प्रखंड- राजापाकर, जिला- वैशाली के आवास पर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया तथा उनके परिवार से मुलाक़ात की गई। जिला पदाधिकारी ने शहीद की पत्नी प्रियंका कुमारी को सरकार के द्वारा दी जाने वाली अनुदान की राशि ₹21 लाख का चेक सौंपा। जिला पदाधिकारी ने शहीद के बलिदान और उनके परिवार के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। जिला पदाधिकारी ने शहीद के पिता, माता, पत्नी, भाई एवं पूरे परिवार से मिलकर उन्हें इस कठिन समय को लेकर ढांढस बँधाया और शहीद के नन्हे पुत्र-दिव्यांश कुमार को स्नेह और आशीर्वाद दिया। जिला पदाधिकारी सरकार द्वारा शहीद परिवार को दी जाने वाली सभी सुविधाओं और सहायता को समय पर उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया और कहा कि हर सुख-दुख में प्रशासन परिवार के साथ खड़ा रहेगा।

Related posts

भोजपुर: विधायक ने सदर अस्पताल में “जन सुविधा केंद्र भवन” का किया उद्घाटन।

rktvnews

06 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कावड़ यात्रा व पुरा महादेव मंदिर पर लगने वाले ऐतिहासिक मेले को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए अधिकारियों के साथ की समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा संगठन महापर्व अभियान के तहत तिरोजपुर बुथ कमिटी गठित।

rktvnews

पत्रकारों को अब आवास ऋण पर मिल सकेगा अनुदान, 30 लाख रुपए तक के आवास ऋण पर प्रतिमाह 5 प्रतिशत तक मिलेगा ब्याज अनुदान!योजना 1 अप्रैल 2023 के बाद क्रय मकान पर होगी लागू।

rktvnews

देवघर:”सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन” सड़क सुरक्षा माह-2026.

rktvnews

Leave a Comment