RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका: उपायुक्त ने समीक्षा बैठक में जमीन अधिग्रहण संबंधी लाभुकों के भुगतान को लंबित न रखने और जल्द से जल्द देने के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)25 अगस्त।समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में भू-अर्जन, पथ निर्माण, एनएचआई एवं रेलवे परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपायुक्त ने कार्यरत एजेंसियों से विभिन्न योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि भूमि अधिग्रहण से संबंधित सभी भुगतान लाभुकों को नियमानुसार व शीघ्र अति शीघ्र किया जाए तथा किसी भी लाभुक का भुगतान लंबित न रखा जाए।
सड़क संबंधी कार्यों की चर्चा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि सड़कों पर मौजूद छोटे-छोटे गड्ढों की तत्काल मरम्मती सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने टावर चौक पर जेब्रा क्रॉसिंग का निर्माण कराने का निर्देश भी दिया।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने रानेश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना की प्रगति तथा रेलवे परियोजनाओं के तहत जिले में हो रहे कार्यों की जानकारी भी ली।

Related posts

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव विधायक शंभूनाथ सिंह यादव के पुत्र के तिलक समारोह में हुए शामिल।

rktvnews

देवघर:श्रद्धालुओं के सुविधा व सहयोग के अनुरूप बाबा मंदिर की व्यवस्थाओं को करें सुदृढ़:उपायुक्त

rktvnews

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सचिवालय में ध्वाजारोहण किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 08 मार्च 24

rktvnews

चतरा:झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजनान्तर्गत स्वीकृत सभी लाभार्थियों को तृतीय क़िस्त का भुगतान कार्यक्रम।

rktvnews

भोजपुर:गोस्वामी तुलसीदास जी समन्वयवादी दृष्टिकोण के कारण लोकनायक है : शशि मिश्र

rktvnews

Leave a Comment