RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: विधायक ने सदर अस्पताल में “जन सुविधा केंद्र भवन” का किया उद्घाटन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 मई।17 मई को आरा सदर प्रखंड अस्पताल परिसर में नवनिर्मित “जन सुविधा केंद्र भवन” का उद्घाटन बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं आरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह  के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. एस. के. सिन्हा, डॉ. बी. के. शुक्ला, डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह, डॉ. सुयश कुमार, डॉ. इंद्रविजय सिंह (BHM), राहुल कुमार सहित कई स्वास्थ्य पदाधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
यह भवन आमजन को अस्पताल से संबंधित प्रशासनिक सुविधाएं — जैसे सूचना, मार्गदर्शन, प्रमाण-पत्र, रजिस्ट्रेशन सहायता एवं अन्य आवश्यक जनसुविधाएं — एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इससे अस्पताल आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को प्रक्रियात्मक जानकारी प्राप्त करने में सहूलियत होगी।
विधायक ने कहा कि यह भवन जनता की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है और इससे अस्पताल प्रबंधन की पारदर्शिता एवं कार्यप्रणाली में सुधार होगा। उन्होंने इसे जन सेवा की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास बताया।
सिविल सर्जन डॉ. एस. के. सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि यह सुविधा केंद्र आम लोगों को अस्पताल परिसर में बेहतर मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करेगा, जिससे समय की बचत होगी और अनावश्यक भ्रम की स्थिति नहीं रहेगी।कार्यक्रम के पश्चात सभी अतिथियों ने भवन का निरीक्षण किया और इसके निर्माण व प्रयोजन की सराहना की।कार्यक्रम मे आरा नगर उत्तरी मंडल अध्यक्ष मनीष गुप्ता, आरा नगर दक्षिणी अध्यक्ष हैप्पी तिवारी, लव पाण्डेय, जीतू चौरसिया, संतोष पाण्डेय, मनदीप तिवारी, निशु वर्मा, दिनेश सिंह, मुन्ना सिंह, अशोक सिंह, दीपक सिंह, राजीव रंजन तिवारी, हरिचरण, रानू चौरसिया, राज कुमार कुशवाहा, अशोक श्रीवास्तव, मंटू सिंह, अमित कुमार “पिंटू”, रंगबहादुर यादव, धर्मेंद्र सिंह, बबलू सिंह, रंजीत सिंह, गौतम श्रीवास्तव, मिथुन पाण्डेय, प्रकाश साहनी, बिमलेश सिंह, अजय सिंह, अटल बिहारी सिंह, सुकर यादव, देवेंद्र सिंह, भोला मिश्रा, सरोज सिंह, दया शंकर सिंह, पप्पू चौधरी, सुधीर सिंह, दीप नारायण सिंह के साथ सैकड़ो आमजन उपस्थिति रहें।

Related posts

भोजपुर: शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान को की जा रही मॉनिटरिंग।

rktvnews

दरभंगा:मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को लेकर डीएम ने की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर व्हेन चिल्ड्रेन हैव चिल्ड्रेन पुस्तक का हुआ विमोचन!बाल विवाह को समाप्त करना नैतिक जिम्मेदारी:सहायक निदेशक आलोक कुमार

rktvnews

केंद्र ने स्वास्थ्य और तंदुरूस्ती से जुड़े सेलिब्रिटिज़, इनफ्लूएंसर और वर्चुअल इनफ्लूएंसर के लिए अतिरिक्त दिशानिर्देश जारी किए।

rktvnews

भोजपुर:ब्यूटी कार्यशाला में एयरब्रश मेकअप का दिया गया लाइव डेमो प्रशिक्षण।

rktvnews

भोजपुर:कमला विद्या इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल,के निदेशक रीतेश कुमार सिंह हुए सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment