RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका: उपायुक्त ने किया निर्माणाधीन तारा मंडल और साइंस सेंटर के साथ प्रखंड व अंचल कार्यालय का निरीक्षण।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)25 अगस्त।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज के पास बन रहे तारा मंडल भवन का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि तारा मंडल के भवन निर्माण का कार्य पूर्ण है।इस दौरान उन्होंने शेष बचे जरूरी कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निदेश संबंधित अधिकारी को दिया। उपायुक्त के निरीक्षण के दौरान कोई भी वर्कर या अन्य कोई व्यक्ति नहीं पाया गया साथ ही कार्य में काफी धीमी प्रगति पायी गयी जिसपर उपायुक्त ने नाराजगी व्यक्त की।उपायुक्त द्वारा उक्त स्थिति से निदेशक तकनीकी शिक्षा को अवगत कराने का निदेश दिया गया।कहा कि संबंधित एजेंसी अगर कार्य पूर्ण नहीं करती है तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की अनुशंसा की जायेगी।
इसके उपरांत उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने निर्माणधीन साइंस सेंटर का निरीक्षण किया।उक्त कार्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा कराया जा रहा है।इस कार्य हेतु एग्रीमेंट अमाउंट 9.04 करोड़ रुपये है एवं कार्य पूर्ण का समय मई 2026 निर्धारित है।मुख्य भवन का निर्माण 16,887 स्क्वायर फीट में किया जाएगा।साथ ही इस निर्माणधीन साइंस सेंटर में ओपन एयर थिएटर, चिल्ड्रेन पार्क भी उपलब्ध होगा।पूरा कैंपस सीसीटीवी कैमरे से लैस होगा।साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से अग्निशमन यंत्र भी लगाए जाएंगे।
इसके उपरांत उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया।इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों से उन्होंने बात की एवं उनकी समस्याओं को जाना।इस दौरान उपस्थित लोगों ने बताया कि आधार से संबंधित समस्या के लिए आये हैं।उपायुक्त ने आधार ऑपरेटर प्रीतम कुमार को 2 दिनों के अंदर समस्याओं के निराकरण का निदेश दिया।साथ ही अब तक आधार से संबंधित समस्याओं का निराकरण नहीं होने को लेकर स्पष्टीकरण निर्गत करने का निदेश दिया गया।
अंचल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा शिकायत किया गया कि राज कुमार दास एवं श्याम लाल सोरेन दोनों के द्वारा खजाना रशीद नहीं काटा जा रहा है।उक्त संबंध में उपायुक्त ने दोनों के वेतन निकासी पर रोक लगाने एवं अविलंब समस्या का समाधान करने का निदेश दिया।
इस दौरान उपायुक्त ने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कर्मियों के उपस्थिति पंजी की भी जांच की।जांच के दौरान बीपीआरओ लखन सोरेन अनुपस्थित पाए गए।उपायुक्त ने उक्त को स्पष्टीकरण निर्गत करने का निदेश दिया।साथ ही अंचल कार्यालय के प्रधान लिपिक को प्रतिवेदन लंबित रखने के कारण स्पष्टीकरण किया गया।
उपायुक्त ने कहा कि कोई भी प्रतिवेदन बेवजह लंबित नही रखें।जाति,निवासी,आय से संबंधित प्रमाण पत्र नियमानुसार ढंग से जल्द से जल्द निर्गत किये जायें।लोगों को कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े इसका विशेष ध्यान रखें।उन्होंने कहा कि कार्यालय भू माफिया का अड्डा नहीं बने इसका ध्यान रखा जाए।जो भी कर्मचारी लंबे समय से एक ही क्षेत्र में हैं उनके क्षेत्र को बदलने का निदेश उपायुक्त द्वारा दिया गया।

Related posts

भोजपुर:मां के दर्शन के लिए श्रद्धालु भक्तगण से आरण्य देवी मंदिर में लगी रही लंबी लाइन।

rktvnews

अंततः देश में जाति जनगणना: प्रतिनिधित्व या पुनरुत्थान?

rktvnews

छत्तीसगढ: मुख्यमंत्री ने ईद-मिलादुन्नबी की दी मुबारकबाद।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने सड़क दुर्घटना में मृत होमगार्ड की पत्नी को 30 लाख चेक सौंपा।

rktvnews

भोजपुर: बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य शाखा में बैंक के 117 वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

दरभंगा जिले के किसान भाइयों को कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में दी गई विशेष जानकारी।

rktvnews

Leave a Comment