RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

आरकेस्ट्रा देखना छोड़ बिहार में जिस दिन 10 हजार की भीड़ स्कूल के सामने खड़ी होगी उस दिन बिहार का बच्चा कलेक्टर बनेगा : प्रशांत किशोर

RKTV NEWS/पटना(बिहार)23 जून।जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आधा पेट खाइए, लेकिन अपने बच्चों को पढ़ाइए। वही वो हथियार है, पढ़ाई से ही जीवन सुधरेगा। कोई नेता आपको ये बात नहीं बताएगा। अगर, आपके चार बच्चे हैं, आप बहुत गरीब हैं, उसमें से एक बच्चे को भी पढ़ाइए लेकिन पढ़ाइए। अगर, आपका एक भी बच्चा पढ़-लिखकर निकल गया, तो पूरे परिवार को गरीबी से निकाल देगा। अगर आप अपने बच्चों को नहीं पढ़ाइएगा, तो जीवन भर आपके बच्चों को खिचड़ी ही खाना पड़ेगा, मजदूरी करना पड़ेगा और आपको नाली-गली के लिए, पांच किलो अनाज के लिए नेताओं के सामने भीख मांगनी पड़ेगी। आधा खाना खाइए या मत खाइए, मजदूरी कीजिए लेकिन अपने बच्चों को पढ़ाइए, इसी से जीवन सुधरेगा।
गांव के लोगों को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि यहां जितने लोग आए हैं, मैं दावा करता हूं कि उनमें कोई भी आदमी ऐसा नहीं है जो ये देखने के लिए विद्यालय में गया हो कि उनका बच्चा पढ़ रहा है या नहीं। आज अगर आर्केस्ट्रा, नाच आ जाए तो पूरे जवार के दस हजार आदमी वो देखने के लिए चले जाएंगे। आपको नाच देखने का समय है, भारत, पाकिस्तान, पुलवामा आपको समझ में आ रहा है। हिंदू-मुसलमान करने की समझ है, आपको अपनी जाति की चिंता है। लालू जी का लड़का कैसे मुख्यमंत्री बनेगा उसकी चिंता है। मोदी जी का 56 इंच का सीना आपको दिख रहा है। लेकिन, अपने बच्चों की बर्बादी आपको नहीं दिख रही है। तो आपके बच्चे नहीं भोगेंगे तो भला और कौन भोगेगा।

Related posts

झारखंड: चतरा:मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से सेल्फी पॉइंट का उद्घाटन।

rktvnews

राष्ट्रपति कल विश्व होम्योपैथी दिवस 2024 पर एक होम्योपैथिक संगोष्ठी का उद्घाटन करेंगी।

rktvnews

लखीसराय:दो बच्चों के बीच अंतर , ला रहा है अंतरा कार्यक्रम।

rktvnews

भोजपुर:एस. बी. कॉलेज आरा में एन एस एस इकाई 2 द्वारा मतदान जागरूकता अभियान।

rktvnews

पोषण की जन जागरूकता के लिए ग्रामीण क्षेत्र में किशोरियों के द्वारा निकाली गई साइकिल रैली।

rktvnews

बक्सर: नारायणपुर पंचायत में किया गया जीविका भवन का उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment