RK TV News
खबरें
Breaking News

खैरागढ़:असम के प्रसिद्ध साहित्यकार रघुनाथ चौधरी की निर्माणाधीन प्रतिमा का राज्यपाल ने विश्वविद्यालय पहुंचकर किया अवलोकन।

प्रतिमा के प्रारंभिक निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त की।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 25 अगस्त। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के मूर्तिकला विभाग में निर्माणाधीन असम के प्रसिद्ध साहित्यकार रघुनाथ चौधरी की प्रतिमा का राज्यपाल एवं कुलाधिपति रमेन डेका ने अवलोकन किया। आज वे विश्वविद्यालय पहुंचे, जहां कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा ने पुष्पगुच्छ से उनका स्वागत किया। गेस्ट हाउस में अधिकारियों से चर्चा के बाद राज्यपाल मूर्तिकला विभाग पहुंचे। यहां साहित्यकार रघुनाथ चौधरी की प्रतिमा के प्रारंभिक निर्माण (मिट्टी से बने ढांचे) का अवलोकन किया। प्रतिमा के प्रारंभिक निर्माण को देखकर प्रसन्न हुए और कांस्य प्रतिमा निर्माण के लिए आगे की कार्यवाही शुरू करने की अनुमति प्रदान की।

प्रतिमा निर्माण के लिए विश्वविद्यालय को दी थी बड़ी जिम्मेदारी

राज्यपाल ने असम के भारतीय लेखक रघुनाथ चौधरी की प्रतिमा बनाने के लिए इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय को दो माह पूर्व बड़ी जिम्मेदारी दी थी। कुलपति से चर्चा के दौरान राज्यपाल ने गुणवत्तापूर्ण तथा परफेक्शन के साथ प्रतिमा निर्माण कराने की बात कही थी। रघुनाथ चौधरी असमिया साहित्य के जोनाकी युग के एक भारतीय लेखक थे। उन्हें बिहोगी कोबी (पक्षियों के कवि) के रूप में जाना जाता है क्योंकि उनका अधिकांश लेखन पक्षियों और प्रकृति पर आधारित है।

Related posts

भोजपुर: सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने किया गंगा कोईलवर सोन तटबंध का निरीक्षण।

rktvnews

पिथौरागढ़:मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत पिथौरागढ़ में ” स्वीप -होली” का आयोजन।

rktvnews

आतंकवाद विरोधी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

शहीद राकेश यादव की हत्या जांच का विषय-रघुपति यादव।

rktvnews

सारण:बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा में पास कराने के नाम पर की जा रही साइबर ठगी!सारण पुलिस ने जारी की एडवाइजरी।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:शहीद जगदेव बाबू के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई उनकी 103 वीं जयंती।

rktvnews

Leave a Comment