RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:अखिल भारतीय किसान महासभा की जिला स्तरीय बैठक संपन्न।

9 अगस्त को जगदीशपुर में साम्राज्यवाद विरोधी मार्च निकाला जाएगा।
31 अगस्त को किसानों के विभिन्न सवालों पर जिला पदाधिकारी के समक्ष धरना होगा।
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा छात्र-युवा आंदोलन की जीत।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 जुलाई।आज, 26 जुलाई को अखिल भारतीय किसान महासभा की जिला स्तरीय बैठक भाकपा (माले) जिला कार्यालय, आरा में वरिष्ठ किसान नेता एवं उपाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला सचिव राजू यादव ने कहा कि केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा देशभर में चले छात्र-युवा आंदोलन की महत्वपूर्ण जीत है। उन्होंने कहा कि छात्रों और युवाओं के व्यापक संघर्ष के सामने केंद्र सरकार को पीछे हटना पड़ा। इस अवसर पर भोजपुर सहित पूरे देश के छात्र-युवाओं को बधाई दी गई।

बैठक में आंदोलन के दौरान दर्ज सभी झूठे मुकदमों को वापस लेने तथा भाकपा (माले) विधायक संदीप सौरभ सहित सभी गिरफ्तार नेताओं और कार्यकर्ताओं को बिना शर्त रिहा करने की मांग की गई।

जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चन्द्रदीप सिंह ने कहा कि देश गहरे कृषि संकट से गुजर रहा है। कॉरपोरेट घरानों द्वारा टाउनशिप, वाटर पार्क तथा अन्य परियोजनाओं के नाम पर किसानों की जमीन अधिग्रहित की जा रही है। भोजपुर जिले में खाद की किल्लत अभी से शुरू हो गई है। वर्षा की कमी के कारण धान की रोपनी प्रभावित है और किसानों को सिंचाई के लिए समय पर बिजली भी उपलब्ध नहीं हो रही है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि किसानों की इन ज्वलंत समस्याओं को लेकर 9 अगस्त को जगदीशपुर में साम्राज्यवाद विरोधी मार्च निकाला जाएगा तथा 31 अगस्त को जिला पदाधिकारी, भोजपुर के समक्ष किसानों के विभिन्न सवालों पर विशाल धरना आयोजित किया जाएगा।

बैठक में किसान नेता दुदुन सिंह, जय कुमार यादव, अजय सिंह, निरंजन सिंह, विजय यादव, जमाल अशरफ, विनोद कुशवाहा सहित अनेक किसान नेता उपस्थित थे।

Related posts

उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट- 2023 के अंतर्गत आज ‘‘मैन्युफैक्चरिंग: की इंजन ऑफ इकोनॉमिक ग्रोथ’’ विषय पर सेक्टोरल सेशन का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:स्वस्थ महिला से बनेगा स्वस्थ परिवार :डा के एन सिन्हा

rktvnews

भोजपुर:माँ गायत्री विद्या मंदिर में चलो पौधा लगाये, वातावरण को स्वच्छ बनाए कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में जनजातीय गौरव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक संपन्न, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

Facebook और व्हाट्सअप पर वीडियो कॉलिंग कर किया जा रहा ब्लैकमेल।

rktvnews

Leave a Comment