RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह :मंत्री राधाकृष्णा किशोर ने की वाणिज्य-कर एवं योजना विभाग की समीक्षा की, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं राजस्व सुदृढ़ीकरण पर दिया जोर।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )26 जुलाई। झारखंड सरकार के मंत्री, वित्त विभाग, वाणिज्य-कर विभाग, योजना एवं विकास विभाग तथा संसदीय कार्य विभाग, राधाकृष्णा किशोर के गिरिडीह आगमन पर परिसदन भवन में उपायुक्त, रामनिवास यादव एवं पुलिस अधीक्षक, डॉ. बिमल कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। स्वागत उपरांत मंत्री ने गिरिडीह, हजारीबाग एवं देवघर के अधिकारियों के साथ वाणिज्य-कर विभाग एवं योजना एवं विकास विभाग से संबंधित विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में राजस्व संग्रह की प्रगति, कर प्रशासन की कार्यप्रणाली, विभागीय उपलब्धियों, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, योजनागत व्यय, लक्ष्य प्राप्ति तथा भावी कार्ययोजना की बिंदुवार समीक्षा की गई।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचे। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, जवाबदेही एवं सतत निगरानी सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। साथ ही वाणिज्य-कर विभाग के अधिकारियों को राजस्व संग्रह में निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु प्रभावी रणनीति अपनाने, कर प्रशासन को अधिक पारदर्शी एवं तकनीक आधारित बनाने तथा करदाताओं को बेहतर एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों ने विभागवार प्रगति प्रतिवेदन एवं उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण किया। मंत्री ने विभिन्न योजनाओं एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा कहा कि बेहतर समन्वय, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व के साथ कार्य करते हुए राज्य के समग्र विकास एवं सुशासन के उद्देश्यों को साकार किया जाए। बैठक में गिरिडीह, हजारीबाग एवं देवघर के संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी एवं अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

बिहार सरकार के “मुख्य मंत्री उद्यमी योजना” बेरोजगारी के ह्रास हेतु सराहनीय कदम – रघुपति यादव

rktvnews

मध्यप्रदेश:अब ब्यूटी पार्लर और साड़ी सेंटर से 20 हजार रूपये महीना कमाती हैं, पूनम।

rktvnews

भोजपुर:प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, शैलेंद्र कुमार पांडा ने लोक अदालत के जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

रायपुर : मतदान दिवस और मतदान दिवस के एक दिन पूर्व प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों का कराना होगा पूर्व प्रमाणीकरण।

rktvnews

पटना:’छंद’ काव्य को अनुशासित, सरस और दीर्घायु बनाता है, कवि अमर होते हैं : डॉ सुलभ

rktvnews

गाजीपुर:भरत-भूषण तिवारी सामाजिक युवा क्रांति वीर थे : कवि इन्द्रजीत निर्भीक

rktvnews

Leave a Comment