RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:खाद्य आपूर्ति विभाग के सचिव ने जिले में संचालित योजनाओं की समीक्षा की, अपात्र लाभुकों के राशन कार्ड रद्द करने का दिया निर्देश।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)26 जुलाई।खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव राजेश कुमार शर्मा ने जरमुंडी प्रखंड सभागार में दुमका जिले में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान सचिव ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत माह जुलाई में खाद्यान्न वितरण की स्थिति की जानकारी ली। इसके अलावा धोती-साड़ी योजना, मुख्यमंत्री चना दाल योजना सहित विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं की भी विस्तृत समीक्षा की गयी।

सचिव ने भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों एवं डाटा के आधार पर राशन कार्डधारियों का सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सत्यापन के दौरान अपात्र पाए जाने वाले लाभुकों के राशन कार्ड को नियमानुसार रद्द किया जाए, ताकि पात्र एवं जरूरतमंद नागरिकों को राशन कार्ड का लाभ उपलब्ध कराया जा सके।

उन्होंने विशेष रूप से वैसे लाभुकों की पहचान कर प्राथमिकता के आधार पर राशन कार्ड रद्द करने का निर्देश दिया, जो आयकर का भुगतान करते हैं अथवा जीएसटी के तहत पंजीकृत व्यापारी हैं और खाद्य सुरक्षा योजना के लिए निर्धारित पात्रता मानदंड को पूरा नहीं करते हैं।

बैठक में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने दुमका जिले के विभिन्न प्रखंडों में विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन एवं अब तक किए गए कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी सचिव को दी। सचिव ने विभागीय निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करते हुए सभी पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में उपायुक्त, दुमका अभिजीत सिन्हा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी  रवि शंकर सहित सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लिया गया शपथ।

rktvnews

भोपाल, भुवनेश्वर, पटना, जोधपुर, रायपुर और ऋषिकेश के 6 एम्स में अब सभी सीजीएचएस लाभार्थियों के लिए कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध है

rktvnews

गुजरात की धरा ने दिया है, मानव कल्याण और सनातन का संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

राष्ट्रपति ने रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन के छात्र अधिकारियों को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर: पहलगाम में हुई हैवानियत एवं शैतानियत,जो जिस भाषा में समझे, उसी भाषा में जवाब दे सरकार:डाॅ.अर्चना सिंह

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टूरिज्म के नए टीवीसी “मोह लिया रे” को किया लॉन्च।

rktvnews

Leave a Comment