
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)23 अगस्त। इतिहास, साहित्य और भारतीय संस्कृति के अप्रतिम व्याख्याता डा विजय शंकर तिवारी को साहित्यकार एवं समाज सेवी डा आनंद मोहन सिन्हा के आरा आवास पर एक सादे समारोह में डा विजय शंकर तिवारी को थावे विद्यापीठ गोपालगंज बिहार के प्रति कुलपति डा जंग बहादुर पाण्डेय ने विद्या वाचस्पति की मानद् उपाधि प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया।मौके पर राष्ट्रीय सागर के न्यूरो चीफ डा दिनेश प्रसाद सिन्हा और साहित्य कार सह समाज सेवी डा आनंद मोहन सिन्हा मौजूद थे।डा विजय शंकर तिवारी को यह मानद् उपाधि उनकी सुदीर्घ हिंदी सेवा और सारस्वत साधना के लिए प्रदान की की है।डा तिवारी उच्च कोटि के विद्वान एवं नेक दिल इंसान हैं।डा तिवारी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि यह सम्मान भारत भारती का सम्मान है और वे आजीवन हिंदी साहित्य एवं संस्कृति की सेवा करते रहेंगे। पुरस्कार मिलने के बाद डा दिनेश प्रसाद सिन्हा,डा आनंद मोहन सिन्हा,डा प्रतीक सिन्हा,डा नथुनी पाण्डेय,डा सत्यनारायण राय , अभिजित तिवारी संजय कुमार,शुभम् कुमार ,मौसमी कुमारी आदि ने डा तिवारी को कोटिश: बधाइयां और शुभकामनाएं दी।डा जे बी पाण्डेय ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि डा विजय शंकर तिवारी को यह सम्मान 20.10.2024 को अयोध्या अधिवेशन की तिथि से दिया गया है
-डा तिवारी किन्हीं कारणों से इस अधिवेशन में नहीं पहुंच पाये थे।डा पाण्डेय ने डा तिवारी के मंगलमय भविष्य की कामना की और कहा कि डा तिवारी उत्तरोत्तर उन्नति और विकास करते हुए नेक कार्य करते रहे हैं:-
बढ़ें आप मंगलमय पथ पर,
करें कार्य नित मंगलकारी।
और सफल हों यश पावें,
यही कामना सदा हमारी।
संगोष्ठी का कुशल संचालन शुभम् कुमार ने, सरस्वती वंदना मौसमी कुमारी ने, आगत अतिथियों का भव्य स्वागत डा आनंद मोहन सिन्हा ने,संयोजन डा दिनेश प्रसाद सिन्हा ने और धन्यवाद ज्ञापन डा प्रतीक सिन्हा ने किया। पूर्णाहुति शांति पाठ और राष्ट्र गान से हुई।
